husband watched movie with a girl he had affair his wife s body found in room mystery of murder suicide entangled पति ने अफेयर वाली लड़की संग देखी फिल्म, पत्नी की कमरे में मिली लाश; हत्या-आत्महत्या में उलझी गुत्थी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पति ने अफेयर वाली लड़की संग देखी फिल्म, पत्नी की कमरे में मिली लाश; हत्या-आत्महत्या में उलझी गुत्थी

अब इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है। बैंक कर्मी की पत्नी की मौत के मामले में एक युवती की भूमिका सामने आई है। म़तका के भाई ने हत्या का मुकदमा लिखाया है। आरोप लगाया कि राहुल किसी लड़की के साथ फिल्म देखने गया था। उसका अफेयर चल रहा है। विरोध के चलते उसकी बहन को मार डाला गया।

Sun, 25 May 2025 09:34 AMAjay Singh प्रमुख संवाददाता, आगरा
share
पति ने अफेयर वाली लड़की संग देखी फिल्म, पत्नी की कमरे में मिली लाश; हत्या-आत्महत्या में उलझी गुत्थी

यूपी के आगरा के सिकंदरा स्थित गणपति क्लासिक अपार्टमेंट में शुक्रवार को बैंककर्मी राहुल पुंडीर की 36 वर्षीय पत्नी दीपा पुंडीर की लाश फ्लैट में मिली थी। कई घंटे बाद मिली सूचना पर पहुंचे परिजनों ने इस पर हंगामा किया। वे मामले को हत्या का बता रहे थे। जबकि पुलिस मान कर चल रही है महिला ने आत्महत्या की है। अब इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है। बैंक कर्मी की पत्नी की मौत के मामले में एक युवती की भूमिका सामने आई है। म़तका के भाई ने हत्या का मुकदमा लिखाया है। उसने आरोप लगाया कि राहुल किसी लड़की के साथ फिल्म देखने गया था। उसका अफेयर चल रहा है। विरोध के चलते उसकी बहन को मार डाला गया। बता दें कि दीपा का शव शुक्रवार को फ्लैट में फंदे से लटका मिला था। उस वक्त पति राहुल बैंक गया था। सात वर्षीय बेटे नमन के स्कूल से लौटने पर घटना की जानकारी हुई थी। रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में मौत की वजह फांसी के फंदे से दम घुटना आया है।

गणपति क्लासिक अपार्टमेंट फ्लैट नंबर 210 में रहने वाले राहुल पुंडीर आरबीएल बैंक में कर्मचारी हैं। उनका सात साल का एक बेटा है। उनकी पत्नी दीपा का मायका आगरा के ही सोरों कटरा,शाहगंज में है। दीपा और राहुल की शादी साल-2016 में हुई थी। मायके वालों को दोपहर करीब 2 बजे दीपा की मौत की खबर मिली। दीपा के भाई धर्मेंद्र सिंह ने मुकदमा लिखाया है। उसने बताया कि उसकी बहन दीपा को पति राहुल के अफेयर की जानकारी हो गई थी। बहन ने घटना से एक दिन पहले फोन पर बताया था कि पति बात-बात पर मारपीट करता है। पूर्व में दहेज में कार की मांग को लेकर भी उसकी बहन को परेशान किया था। हत्या के मुकदमे में पति, ननद और अज्ञात युवती को आरोपित बनाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मरीज की मौत के मामले में डॉक्टर को अब करना होगा ये काम, चूके तो दंड का प्रावधान

राहुल ने आरोप लगाया कि बेटे के स्कूल जाने के बाद पति ने हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया और खुद बैंक चला गया। उसका आरोप है कि दूसरी महिला को लेकर घर में लंबे समय से विवाद चल रहा था। दीपा ने पिछले दिनों मायके वालों से अपनी हत्या की आशंका जताई थी। घटना से एक दिन पहले मायके वालों को फोन भी किया था। वह परेशान थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:7 फेरों से पहले दूल्हे का हाल देख भड़की दुल्हन, जयमाल के बाद शादी से किया इनकार

वहीं इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज शर्मा ने बताया कि सुबह साढ़े ग्यारह बजे बेटा स्कूल से लौटकर आया था। दरवाजा नहीं खुला। वह रोने लगा। पड़ोसी आ गए। बालकनी से फ्लैट में गए। अंदर दीपा का शव फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस को मौके पर जांच के दौरान कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। पोस्टमार्टम में मौत की वजह सामने आ जाएगी। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में ले रखा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि इस दौरान राहुल की तबीयत खराब हो गई थी। वह प्रभा हॉस्पिटल में भर्ती है। उसकी कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी के लिए उकसाने का लग रहा है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।