Husband undergoes sex change wife finds out after 2 years and goes to court सेक्स चेंज कराकर लड़की बना 2 बच्चों का बाप, दो साल बाद पत्नी को लगी भनक; कोर्ट पहुंची, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सेक्स चेंज कराकर लड़की बना 2 बच्चों का बाप, दो साल बाद पत्नी को लगी भनक; कोर्ट पहुंची

गोरखपुर में दो बच्चों का पिता शादी के सात साल बाद लिंग परिवर्तन कराकर महिला बन गया। हैरान करने वाली बात ये है कि उसकी पत्नी को दो साल बाद इसकी भनक लगी। जिसके बाद उसके वैवाहिक जीवन में भूचाल आ गया।

Tue, 13 Jan 2026 12:28 PMPawan Kumar Sharma शिवम सिंह, गोरखपुर
share
सेक्स चेंज कराकर लड़की बना 2 बच्चों का बाप, दो साल बाद पत्नी को लगी भनक; कोर्ट पहुंची

यूपी के गोरखपुर के बांसगांव इलाके में अजब मामला सामने आया है। जहां दो बच्चों का पिता शादी के सात साल बाद लिंग परिवर्तन कराकर महिला बन गया। ताज्जुब यह कि पत्नी को दो साल बाद इसकी भनक लगी। उसके बाद उसके वैवाहिक जीवन में भूचाल आ गया। पत्नी का आरोप है कि प्राइवेट कंपनी में अच्छे पद काम करने वाले युवक ने पिछले साल मारपीट कर उसे घर से भगा दिया। पत्नी ने अब न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है और पति से हर्जाने की मांग की है। अर्जी दूसरे पक्ष से भी दाखिल की गई है। मामला कोर्ट में है।

पीड़ित पत्नी का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति का उसके प्रति कोई लगाव नहीं था। वह आए दिन मारपीट करता था और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। पत्नी के अनुसार, पति का व्यवहार सामान्य नहीं था और वह अक्सर अजीब हरकतें करता था, जिससे घर का माहौल खराब रहता था। उसका आरोप है कि वह खुद अपने दो दोस्तों के साथ संबंध बनाता था और उसे भी इसके लिए मजबूर करता था। इस बात का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। इस सबसे वह पूरी तरह टूट चुकी थी, लेकिन बच्चों के भविष्य के नाते वह सब सहती रही। उसे दो साल बाद पता चला कि पति ने चुपचाप दिल्ली में लिंग परिवर्तन करा लिया है। वह भी तब, जब मेडिकल पर्चा उसके हाथ लग गया।

दोनों पक्षों की ओर से भी न्यायालय में अपनी बात रखी गई है। पति का कहना है कि आरोप बेबुनियाद हैं। उसे व्यक्तिगत जीवन जीने का अधिकार है। कोर्ट दोनों पक्षों की दलीलें सुन रहा है और मामले की सुनवाई जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BRD मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही, शवों की कर दी अदला-बदली

परिवार-पत्नी को नहीं बताया

पीड़िता के मुताबिक, पति ने यह फैसला लेने से पहले न तो उसे बताया और न ही परिवार को भरोसे में लिया। इससे उसका वैवाहिक जीवन पूरी तरह बर्बाद हो गया। उसकी दो मासूम बेटियां हैं और उसे सामाजिक-मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों का भविष्य भी अंधकारमय हो गया है। उसने पति पर धोखा देने, क्रूरता और अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाते हुए कोर्ट से हर्जाना दिलाने की मांग की है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।