पति को इस हाल में देख सन्न रह गई पत्नी, आधी रात को बुलाई पुलिस; पड़ोसी भी दंग
घटना महाराजगंज के एक गांव की है। फंदे से लटकते मिले शख्स का नाम राम गोपाल था। उसकी पत्नी का नाम सरोज यादव है। सरोज ने पुलिस को बताया कि उसका पति राम गोपाल रोज की तरह मजदूरी करके घर लौटा। वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया।

यूपी के महाराजगंज के एक गांव में आधी रात को हड़कंप मच गया। कमरे में पति के छटपटाने की आवाज सुनकर अचानक पत्नी की नींद खुल गई। नींद से जागी पत्नी ने पति को फंदे पर लटकते देखा। पति छत में लगे पंखे पर बिजली के केबल का फंदा लगाकर लटक रहा था। पति को इस हाल में देख पत्नी सन्न रह गई। पत्नी का कहना है कि उसने पति को बचाने की काफी कोशिश की लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना देकर मौके पर तत्काल पुलिस बुलाई गई। इस घटना से पास-पड़ोस वाले भी दंग रह गए हैं।
घटना महाराजगंज के सोनहा थाना क्षेत्र के परसा खुर्द बुजुर्ग उर्फ दरियापुर जंगल गांव की है। फंदे से लटकते मिले शख्स का नाम राम गोपाल था। उसकी पत्नी का नाम सरोज यादव है। सरोज ने पुलिस को बताया कि उसका पति राम गोपाल रोज की तरह मजदूरी करके घर लौटा। वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। वह भी पति के पास सोई थी। देर रात छटपटाहट की आवाज सुनी तो नींद खुल गई। सरोज के मुताबिक उसने देखा तो पति छत में लगे पंखे पर लाइट वाले केबल का गले में फंदा लगाकर लटक गए हैं। जब तक मैं उन्हें बचा पाती तब तक मौत हो चुकी थी।
राम गाेपाल के खुद को फांसी लगाने की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राम गोपाल के शव को नीचे उतारा और पंचनामा की कार्यवाही की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इसके साथ मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस को प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।
क्या बोली पुलिस
इस बारे में पूछे जाने पर थाना प्रभारी सोनहा मोतीचंद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्ट रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस अपनी जांच पड़ताल कर रही है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।




साइन इन