Husband sleeps with gay friends and dogs wife files police report समलैंगिक दोस्त और कुत्तों के साथ सोता है पति, शादी के एक डेढ़ साल बाद बीवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

समलैंगिक दोस्त और कुत्तों के साथ सोता है पति, शादी के एक डेढ़ साल बाद बीवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

 कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता ने अपने पति पर दोस्त के साथ समलैंगिक संबंध रखने और ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tue, 4 Nov 2025 09:00 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, कानपुर
share
समलैंगिक दोस्त और कुत्तों के साथ सोता है पति, शादी के एक डेढ़ साल बाद बीवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

यूपी के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने पति पर अपने दोस्त के साथ समलैंगिक संबंध रखने व ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। थाने पहुंचकर महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

ये मामला कल्याणपुर का है। यहां रहने वाली एक महिला के मुताबिक अप्रैल 2024 को उसकी शादी कानपुर के ही एक युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालीजन 10 लाख रुपए अतिरिक्त दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे। ससुरालियों ने उसे जबरन पति के साथ मुंबई भेज दिया। वहां रह रहे दोस्त के साथ पति के पहले से ही समलैंगिक संबंध थे। पति अपने दोस्त व पालतू कुत्तों के साथ ही सोता था। इतना ही नहीं उसे भी साथ में सोने के लिए मजबूर करता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। जिससे तंग आकर वह अपनी ससुराल वापस लौट आई। जहां ससुर ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने तक उसे घर के अंदर न घुसने देने की बात कह कर वहां से भगा दिया। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:13 साल के किशोर को तालिबानी सज़ा, मोबाइल चोरी के शक में पेड़ से उलटा लटकाया
ये भी पढ़ें:इलाज के लिए तरसा इंजीनियर बेटा, पिता ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से की शिकायत

दुष्कर्म के आरोपी ने पंचायत में पीड़िता संग किया निकाह

उधर, अमरोहा में जेल जाने के डर से दुष्कर्म के आरोपी प्रेमी ने प्रेमिका के साथ निकाह कर लिया। पंचायत में दोनों के परिजन इस रिश्ते के लिए राजी हो गए। लिहाजा काजी बुलाकर उसी वक्त प्रेमी जोड़े का निकाह करा दिया गया। वहीं, दुल्हन बनकर प्रेमी के घर पहुंची पीड़िता ने मामले में अगली कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया है।

गौरतलब है कि डिडौली कोतवाली क्षेत्र की युवती ने शनिवार को प्रेमी पर शादी करने का झांसा देते हुए दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। उसने खुद के ढाई महीने की गर्भवती होने का दावा किया था। इस पर पीड़िता के पिता और भाई ने आरोपी के घर जाकर शादी की बात की तो उसके परिजनों ने साफ इनकार कर दिया था। साथ ही दोनों को बेइज्जत भी किया। इस पर पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।