पति कहता है तेरे जैसी 300-300 रुपये में मिलती हैं, पत्नी ने कराया मुकदमा
उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक महिला ने अपने पति पर मुकदमा कराया है। महिला ने पति पर गंभीर आरोप लगाए। पति ने बताया कि पति कहता है कि तेरे जैसी 300-300 रुपये में मिलती हैं।

यूपी के एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पति विवाहिता से कहता है कि तेरे जैसी 300-300 रुपये में मिलती हैं। महिला ने कहा कि पति का दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध है। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में अपने मायके में रह रही विवाहिता ने मथुरा क्षेत्र के रहने वाले पति व ससुराल के लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर महिला थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती की शादी करीब एक साल पहले मथुरा जिले के थाना फरह क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। पिता ने शादी में करीब 12 लाख रुपए खर्च किए थे। शादी में दिए गए दान-दहेज से ससुराल के लोग खुश नहीं हुए। आरोप है कि पति के अन्य महिला से अवैध संबंध हैं। पत्नी के साथ ही अप्राकृतिक संबंध बनाता है।
विवाहिता विरोध करती है तो घर में खाने को नहीं देता है। कई दिन तक भूखा रखा जाता है। आरोप है कि पति विवाहिता से कहा है कि तेरे जैसी 300-300 रुपए में बहुत मिलती हैं, मैं तुझे नहीं रखूंगा। विवाहिता ने रिश्ता बचाने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन ससुराल के लोगों ने उसे घर से निकाल दिया, उसके साथ कई बाद गर्दन पकड़ कर डंडों से मारपीट की गई। अब इस मामले में दहेज उत्पीड़न व घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कर महिला थाना पुलिस जांच में जुटी है।




साइन इन