husband poured petrol on wife mother in law father in law and brother in law and set them on fire पति का ससुराल में तांडव; पत्नी, सास-ससुर और साले पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, खुद भी झुलसा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पति का ससुराल में तांडव; पत्नी, सास-ससुर और साले पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, खुद भी झुलसा

महराजगंज में सोमवार की रात सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण गांव स्थित अपनी ससुराल पहुंचकर पत्नी, सास-ससुर और साले पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। उनके साथ वह खुद भी आग में झुलस गया।

Wed, 21 Jan 2026 08:08 AMPawan Kumar Sharma महराजगंज
share
पति का ससुराल में तांडव; पत्नी, सास-ससुर और साले पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, खुद भी झुलसा

यूपी के महराजगंज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां मुजफ्फरनगर जिले के युवक ने सोमवार की रात सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण गांव स्थित अपनी ससुराल पहुंचकर पत्नी, सास-ससुर और साले पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। उनके साथ वह खुद भी आग में झुलस गया। पुलिस ने झुलसे लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुजफ्फरनगर के अंकित विहार के रहने वाले नीरज की शादी डेढ़ साल पहले पिपरा कल्याण की उर्मिला से हुई थी। नीरज अपनी पत्नी पर शक करने लगा था जिसे लेकर उनके बीच विवाद होने लगा। उर्मिला मायके आ गई। सोमवार की रात आठ बजे नीरज ससुराल पहुंचा। उसकी पत्नी व परिवार के अन्य सदस्य घर में मौजूद थे। उसने उर्मिला, सास रम्भा और ससुर छोटेलाल पर मिर्च पाउडर फेंक दिया। इसके बाद पत्नी, सास-ससुर और साले के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। उनकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और आग बुझाई। उर्मिला और उसके पिता गंभीर रूप से झुलस चुके थे। साले व सास ने भाग कर जान बचाई। नीरज भी झुलस गया। हालांकि वह मौके से भाग गया।

नीरज मंगलवार को जिला अस्पताल पहुंचकर हंगामा करने लगा। पुलिस ने नीरज को पकड़कर भर्ती करा दिया। उर्मिला ने पुलिस को तहरीर दी कि उसकी शादी नाथ नगर के रहने वाले मिठाई ने एक लाख रुपये लेकर धोखे से नीरज से करा दिया। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि उर्मिला की तहरीर पर नीरज के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंत्री के कॉलेज में 9 साल की बच्ची का फंदे से लटकता मिला शव, आत्महत्या की आशंका

पति से विवाद होने पर महिला ने खाया विषाक्त पदार्थ

उधर, अलीगढ़ के सासनीगेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला नगला पला में मंगलवार को एक महिला ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पति से विवाद होने पर आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। नगला पला निवासी नेहा (30) पत्नी राजकुमार का सोमवार को किसी बात को लेकर पति से विवाद हो गया। तभी नेहा ने घर में रखे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ती देख परिजनों को शक हुआ। गंभीर हालत में परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां चिकित्सकों ने नेहा को मृत घोषित कर दिया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।