Body of 9 year old girl found hanging in minister college मंत्री के कॉलेज में 9 साल की बच्ची का फंदे से लटकता मिला शव, आत्महत्या की आशंका, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मंत्री के कॉलेज में 9 साल की बच्ची का फंदे से लटकता मिला शव, आत्महत्या की आशंका

कानपुर में एक मंत्री से जुड़े बंद पड़े कॉलेज परिसर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोमवार रात कॉलेज के एक कमरे में नौ साल की बच्ची का शव फंदे से लटका मिला। बच्ची अपनी नानी के साथ वहीं रहती थी, जबकि घटना के बाद नानी फोन बंद कर फरार है।

Tue, 20 Jan 2026 01:47 PMPawan Kumar Sharma संवाददाता, कानपुर
share
मंत्री के कॉलेज में 9 साल की बच्ची का फंदे से लटकता मिला शव, आत्महत्या की आशंका

यूपी के कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक मंत्री के बंद पड़े कॉलेज में सोमवार रात 9 साल की बच्ची का शव फंदे से लटकता मिला। लड़की इसी कॉलेज में रहने वाली नानी के साथ रहती थी। चौकीदार की सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आत्महत्या का मामला मानते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नानी फोन बंद कर फरार है।

बाबूपुरवा की रहने वाली लक्ष्मी के पति की मौत के बाद उसने यहीं के मंजीत से दूसरी शादी कर ली। पहली शादी से इकलौती बेटी नौ वर्षीय वैष्णणी उर्फ रानी गुजैनी निवासी नानी ममता के साथ रहनी लगी। ममता बीस साल से पतारा के कॉलेज में रहती थी। कॉलेज में सोमवार रात चौकीदार आया तो ममता नहीं थी, कमरे में नौ साल की बच्ची का शव फंदे से लटक रहा था, पास ही कुर्सी पड़ी थी आशंका जताई जा रही थी कुर्सी की मदद से फांसी लगाई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमीन ने मां-बीवी व दो बच्चों की हत्या कर की खुदकुशी, पांच लोगों की मौत

उन्नाव में बीएससी के छात्र ने मासूम की हत्याकर जंगल में फेंका शव

उधर, उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बीएससी के छात्र ने रविवार की देर शाम साथ में खेलने वाले कक्षा सात के मासूम की नाक और मुंह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को गांव के जंगल में फेंक कर अपने घर चला गया। शक के आधार पर हिरासत में लेते ही छात्र ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मुंह और नाक दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।