husband killed wife in Gorakhpur called police himself murder in suspicion of illicit relationship घर में बॉडी पड़ी है... पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर पुलिस को मिलाया फोन, अवैध संबंध के शक में हत्या, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

घर में बॉडी पड़ी है... पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर पुलिस को मिलाया फोन, अवैध संबंध के शक में हत्या

गोरखपुर में अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने बेटे को भी मारने की कोशिश की, लेकिन बेटा भागकर नाना के घर पहुंच गया। आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर हत्या की सूचना दी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Thu, 5 March 2026 11:06 AMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share
घर में बॉडी पड़ी है... पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर पुलिस को मिलाया फोन, अवैध संबंध के शक में हत्या

यूपी के गोरखपुर जिले में अवैध संबंध के शक में एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला करने के बाद फावड़े से पत्नी का गला काट दिया। वारदात के बाद उसने अपने बेटे को भी मारने के लिए दौड़ा लिया। किसी तरह जान बचाकर भागे बेटे ने अपने नाना को फोन कर घटना की जानकारी दी। हैरानी की बात यह रही कि आरोपी ने खुद ही पुलिस को फोन कर पत्नी की हत्या की सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पति-पत्नी में होता था विवाद

यह घटना खजनी थाना क्षेत्र के धाधूपार गांव की है। पुलिस के अनुसार 44 वर्षीय अशोक निषाद अपनी 40 वर्षीय पत्नी नीलम देवी और दो बच्चों के साथ रहता था। दोनों की शादी करीब 20 साल पहले वर्ष 2006 में हुई थी। उनके परिवार में 17 साल का बेटा सूरज और 14 साल की बेटी सृष्टि हैं। वारदात के समय दोनों बच्चे घर में ही मौजूद थे। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या, बाद में खुद भी दे दी जान
ये भी पढ़ें:गर्लफ्रेंड की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की हत्या, जंगल में फेंका शव

अवैध संबंध के शक में हत्या

अशोक को अपनी पत्नी पर अवैध संबंध होने का शक था, जिसको लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हुआ था। इसी शक ने आखिरकार एक बड़े अपराध का रूप ले लिया। घटना 3 मार्च की देर रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच हुई। रात में अचानक नीलम देवी के चीखने की आवाज आई। इसी दौरान अशोक ने पहले कुल्हाड़ी से पत्नी पर हमला किया और फिर पास में रखे फावड़े से उसका गला काट दिया। कमरे में चारों तरफ खून फैल गया।

मां पर हमला होते देख बेटा सूरज घबरा गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। यह देखकर अशोक फावड़ा लेकर उसे भी मारने के लिए दौड़ा। डर के मारे सूरज किसी तरह घर से भाग निकला और गांव के बाहर पहुंचकर महुआपार निवासी अपने नाना राजेंद्र निषाद को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी।

आरोपी ने पुलिस ने खुद दी सूचना

उधर आरोपी अशोक ने भी खुद पुलिस को कॉल कर बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और उसका शव घर में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। उस समय आरोपी घर के कमरे में पत्नी की लाश के पास बैठा मिला, जबकि बेटी सृष्टि पुलिस के साथ बाहर थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बुधवार सुबह पुलिस आरोपी को घटनास्थल पर लेकर पहुंची और सीन रीक्रिएट कराया। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की गई और हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी व फावड़ा भी बरामद कर लिया गया।

आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा

जांच में सामने आया है कि अशोक पहले मुंबई में कारपेंटर का काम करता था, लेकिन कुछ साल से गांव में रहकर खेती और पशुपालन कर रहा था। महिला के पिता राजेंद्र निषाद की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।