husband killed wife by pushing her off the roof and then buried the body in the field छत से धक्का दिया फिर खेत में दफनाया शव, अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने की बीवी की हत्या, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

छत से धक्का दिया फिर खेत में दफनाया शव, अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने की बीवी की हत्या

  • मथुरा से एक शख्स ने शराब के नशे में बीवी से लड़ाई करने के बाद उसकी हत्या कर दी। फिर उसका शव एक खेत में दफना दिया। दरअसल बीवी युवक के अवैध संबंधों का विरोध कर रही थी। इसी बात से नाराज होकर युवक ने ये कदम उठाया।

Sat, 12 April 2025 02:29 PMPawan Kumar Sharma भाषा, मथुरा
share
छत से धक्का दिया फिर खेत में दफनाया शव, अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने की बीवी की हत्या

यूपी के मथुरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने शराब के नशे में बीवी से लड़ाई करने के बाद उसकी हत्या कर दी। फिर उसका शव एक खेत में दफना दिया। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर शव बरामद कर लिया। शनिवार को पुलिस ने ये जानकारी दी।

ये घटना जमुनापार थाना क्षेत्र के सुखदेवपुर गांव का है। पुलिस ने बताया कि मामला तब सामने आया जब आरोपी के भाई ने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक घटना बृहस्पतिवार रात को हुई। आरोपी विजय पेशे से राज मिस्त्री है और उसने पर शराब के नशे में विवाद के बाद अपनी 30 साल की पत्नी रेखा को छत से धक्का दे दिया।

पुलिस के अनुसार महिला की मौके पर ही मौत हो जाने के बाद आरोपी रात में शव को घसीटकर खेत में ले गया और उसे एक गड्ढे में दफना दिया। अगली सुबह, उसने ऐसा व्यवहार किया जैसे कुछ हुआ ही न हो। जब उसके पिता ने रेखा को गायब पाया और उसके बारे में पूछा तो विजय ने उसकी हत्या करने की बात बताई। वहीं, आरोपी के छोटे भाई ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दूसरी बीवी और बेटी की हत्या कर फरार हुआ पति, सड़ी-गली हालत में घर से मिलीं लाशें
ये भी पढ़ें:मुरादाबाद-दिल्ली रूट पर थमी रफ्तार, डिब्रूगढ़ राजधानी समेत कई ट्रेनें डायवर्ट

एक अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि विजय का एक दिव्यांग महिला से प्रेम प्रसंग है और उसके साथ वह अक्सर फोन पर बात करता है, रेखा ने इसका कड़ा विरोध किया था। घटना की रात दंपति के बीच इसी बात को लेकर तीखी बहस हुई जिसके बाद पति ने पत्नी की हत्या कर दी। विजय के कबूलनामे के आधार पर शुक्रवार को रेखा का शव बरामद किया। महिला के पिता छितर सिंह ने विजय, उसके बड़े भाई राजकुमार, छोटे भाई कमल और दिनेश तथा माता-पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।