Agra double murder Husband absconded after killing his wife and daughter शादी के पांच महीने बाद दूसरी बीवी और बेटी की हत्या कर फरार हुआ पति, सड़ी-गली हालत में घर से मिलीं लाशें, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शादी के पांच महीने बाद दूसरी बीवी और बेटी की हत्या कर फरार हुआ पति, सड़ी-गली हालत में घर से मिलीं लाशें

  • आगरा से दिल दहला देने वाला डबल मर्डर का मामला सामने आया है। जहां एक पति ने शादी के पांच महीने के भीतर ही दूसरी पत्नी और बेटी की की हत्या कर फरार हो गया। घर में दोनों की लाशें सड़ी-गली हाल में मिली।

Wed, 9 April 2025 10:46 PMPawan Kumar Sharma प्रमुख संवाददाता, आगरा
share
शादी के पांच महीने बाद दूसरी बीवी और बेटी की हत्या कर फरार हुआ पति, सड़ी-गली हालत में घर से मिलीं लाशें

Agra double murder: यूपी के आगरा में पत्नी और बेटी की हत्या करके पति फरार हो गया। घर का ताला बंद था। दुर्गंध आने पर मंगलवार देर रात पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। कमरे में कंबलों में लिपटे मां-बेटी के शव मिले। शव बुरी तरह सड़ गए थे। पुलिस हत्यारोपी पति की तलाश कर रही है। छानबीन में पता चला है कि हत्यारोपी पति सनकी है।

एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि रात करीब दो बजे 112 नंबर पर सूचना मिली कि खतैना के एक घर से भयंकर दुर्गंध आ रही है। वह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दुर्गंध से अंदाजा हो गया कि घर में शव हैं। पूछताछ में पता चला कि मकान अब्दुल रसीद का है। नवंबर 2024 में उसने 35 वर्षीय शबीना से निकाह किया था। शबीना का यह दूसरा निकाह था। पहले पति से आठ साल की बेटी इनाया थी। बेटी मां के साथ रहती थी। अब्दुल रसीद सेलम के ताजमहल बनाने का काम करता है।

पड़ोस में उसके भाई रईसउद्दीन का मकान है। भाइयों में आपस में बनती नहीं है। रविवार सुबह से मकान का ताला बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। कमरे में घुसने पर पुलिस के होश उड़ गए। सांस लेना मुश्किल हो रहा था। नाक पर कपड़ा बांधकर पुलिस अंदर पहुंची। कमरे में फर्श पर मां-बेटी के शव पड़े थे। महिला का शव बुरी तरह फूल गया था। बच्ची के गले पर चोट का निशान था। चेहरे पर खून भी था। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। पुलिस फरार अब्दुल रसीद की तलाश कर रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। छानबीन में पता चला कि अब्दुल रसीद रविवार सुबह से गायब है। तभी से घर में ताला लगा हुआ था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पसली से गोली निकली, बारूद नहीं; महिला के गैंगरेप में फंसने से बाल-बाल बचे नेता
ये भी पढ़ें:टीचरों के रिलीविंग को रोकने के लिए रोने लगे बच्चे, खाने से भी किया इनकार

पिता बोले जल्लाद ने बेटी को मार डाला

शबीना की बड़ी बहन किरावली में रहती है। शबीना का निकाह भी घरवालों ने किरावली आकर किया था। पिता इसरार अली पहले कहरई मोड़ (ताजगंज) में रहते थे। वर्तमान में पूरा परिवार गुन्नौर, बदायूं में रहता है। सूचना पर पिता और शबीना की बहन आगरा आए थे। परिजन फूट-फूटकर रो रहे हैं। बोल रहे हैं जल्लाद ने बेटी को मार डाला।

पत्नी की ऑनलाइन कर रहा था शिकायत

पुलिस को छानबीन में पता चला कि अब्दुल रसीद आईजीआरएस में पत्नी शबीना की शिकायतें कर रहा था। उस पर मारपीट का आरोप लगा रहा था। शिकायत में उसने जो नंबर लिखाया था, पुलिस ने उस पर फोन मिलाया। नंबर अब्दुल रसीद के एक परिचित का निकला। उसने बताया कि अब्दुल ने उसका नंबर लिखा दिया होगा। पुलिस उस परिचित से भी पूछताछ कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 बार नसबंदी, ढाई साल में 25 बार बनी मां; आगरा की महिला की गजब कहानी
ये भी पढ़ें:8 महीने का प्यार और बन गया कातिल! आशिक ने गर्लफ्रेंड के पति को मौत के घाट उतारा

शनिवार की शाम हुई थी बात

किरावली निवासी बहन ने पुलिस को बताया कि शनिवार की शाम करीब पांच बजे शबीना से फोन पर बातचीत हुई थी। उस समय वह ठीक थी। ऐसा नहीं लगा कि घर में कोई दिक्कत है। उसके बाद उसका मोबाइल बंद आ रहा था। उसे लगा गुस्से में मोबाइल बंद कर लिया होगा। उसे एक पल भी ऐसा नहीं लगा कि उसकी हत्या हो गई है। घरवाले बोल रहे हैं इनाया तो बहुत मासूम थी। उसे भी मार डाला। जरूर उसने मां के साथ मारपीट करते समय शोर मचाया होगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।