husband is impotent wife stunned to know his truth files fir at police station नपुंसक निकला पति, दूर-दूर रहने का राज जान सन्न रह गई पत्नी; थाने पहुंच दर्ज कराई एफआईआर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

नपुंसक निकला पति, दूर-दूर रहने का राज जान सन्न रह गई पत्नी; थाने पहुंच दर्ज कराई एफआईआर

महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर नपुंसकता छिपाकर शादी करने और बाद में मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाते केस दर्ज कराया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इस मामले की इलाके में काफी चर्चा हो रही है। लोग इसे लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।

Wed, 25 March 2026 11:44 PMAjay Singh संवाददाता, गोरखपुर (कैंपियरगंज)
share
नपुंसक निकला पति, दूर-दूर रहने का राज जान सन्न रह गई पत्नी; थाने पहुंच दर्ज कराई एफआईआर

Husband-Wife Story: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक पत्नी उस वक्त सन्न रह गई जब उसके सामने अपने पति के नपुंसक होने का राज खुला। शादी के बाद से ही पति उससे दूर-दूर, कटा-कटा सा रहा करता था। पत्नी को उस पर शक होने लगा था लेकिन वह जब भी इस बारे में अपने ससुराल वालों से पूछती तो वे टाल जाते। एक दिन ससुर ने उसे यह जरूर बताया कि उसके पति का इलाज चल रहा है। वह जल्द ही ठीक हो जाएगा। लेकिन कुछ समय बाद ही पत्नी पर यह राज खुल गया कि उसका पति नपुंसक है। पत्नी का आरोप है कि पति का राज जानने के बाद ससुराल में उसके साथ अचानक दुर्व्यवहार शुरू हो गया। यहां तक कि करीब एक महीने पहले उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। परेशान होकर पत्नी थाने पहुंची और पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई।

घटना, गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर नपुंसकता छिपाकर शादी करने और बाद में मारपीट कर घर से निकालने का गंभीर आरोप लगाते केस दर्ज कराया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, सिकरीगंज थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि वह विवाह के बाद अपने ससुराल में बहू धर्म का निर्वहन कर रही थी। इसके बावजूद उसका पति उससे दूरी बनाए रखता था और उसके पास नहीं आता था। जब उसने इस बारे में अपने ससुराल पक्ष से सवाल किया तो ससुर द्वारा यह कहकर टाल दिया जाता था कि उसके पति का इलाज चल रहा है और वह जल्द ही ठीक हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पति नपुंसक है, हर रात बनाता है बहाना; डॉक्टर की पत्नी ने पूरी ससुराल पर किया केस

महिला के मुताबिक ससुराल में जैसे-तैसे उसके दिन कट रहे थे लेकिन तभी उसके सामने पति की पोल खुल गई। उसे पता चल गया कि उसका पति नपुंसक है और इस तथ्य को जानबूझकर उससे छुपाया गया था। आरोप है कि इस सच्चाई के सामने आने के बाद उसके पति, सास, ससुर और देवर ने उसके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी के बाद संबंध नहीं बनाए तो पति को बताया नपुंसक, 2 करोड़ रुपये की कर दी मांग

आरोप है कि करीब एक महीने पहले ससुराल वालों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसके जेवर और अन्य सामान छीनकर उसे घर से निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद वह मजबूरी में अपने मायके में रहने लगी। पीड़िता का यह भी कहना है कि ससुराल पक्ष की ओर से उसके भरण-पोषण के लिए कोई आर्थिक सहायता नहीं दी जा रही है। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पति नपुंसक, ससुर करते हैं पोते के लिए सेक्स की मांग; पूर्व ACP की बहू के आरोप
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।