Husband himself arranged his wife s marriage to her lover jhalaki lachari bola- maan hi nahi rahi thi पति ने खुद पत्नी की प्रेमी से कराई शादी, आंखों में झलकी लाचारी, बोला- मान ही नहीं रही थी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पति ने खुद पत्नी की प्रेमी से कराई शादी, आंखों में झलकी लाचारी, बोला- मान ही नहीं रही थी

यूपी के प्रतापगढ़ में प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पत्नी को पकड़ने के बाद भी पति दिल पर पत्थर रखकर अपने साथ रखना चाहता था। लेकिन पत्नी प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ गई। अंततः पति ने पत्नी की प्रेमी के साथ खुद शादी करा दी।

Tue, 20 Jan 2026 10:46 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
पति ने खुद पत्नी की प्रेमी से कराई शादी, आंखों में झलकी लाचारी, बोला- मान ही नहीं रही थी

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक ऐसी अनोखी शादी की खबर सामने आई है, जिसने रिश्तों की परिभाषा और सामाजिक मान्यताओं को लेकर नई बहस छेड़ दी है। यहां एक शख्स ने अपनी लाचारी और पत्नी की जिद के आगे झुकते हुए खुद अपनी ही पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी। इस दौरान जहां गांव के लोग पूरे मामले को हैरानी से देख रहे थे, वहीं मासूम बच्चों ने भी अपनी मां के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया। पति ने अपनी लाचारी व्यक्त करते हुए कहा, "वह मान ही नहीं रही थी। रोज-रोज के झगड़े और तनाव से अच्छा था कि उसे उसके रास्ते पर जाने दिया जाए।"

मामला आसपुर देवसरा के रमगढ़ा गांव का है। यहां रहने वाले आशीष तिवारी ने अपनी पत्नी पिंकी को उसके प्रेमी अमित शर्मा के साथ पिछले हफ्ते आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। आशीष की सूचना पर पहुंची पुलिस प्रेमी अमित शर्मा को थाने ले गई। इसके बाद थाने और गांव के बाहर पंचायत चली। पंचायत में पिंकी ने साफ कहा कि वह अब पति के साथ नहीं रहना चाहती। प्रेमी अमित शर्मा के साथ ही रहने की जिद की। लोगों ने उसे काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:काट-काटकर जलाता रहा पत्नी का शव, नीले ड्रम के बाद नीला संदूक कांड से सनसनी

मजबूरन प्रेमी से शादी का फैसला

अपनी गृहस्थी को बिखरता देख पति ने आखिरकार एक बड़ा फैसला लिया। उसने खुद मंदिर में पत्नी और उसके प्रेमी की शादी का इंतजाम कराया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पति की मौजूदगी में प्रेमी ने महिला की मांग भरी और उसे अपना जीवनसाथी बनाया। इस दौरान पति के चेहरे पर बेबसी और परिवार टूटने का दर्द साफ झलक रहा था।

बच्चों ने फेरा मुंह: 'हमें ऐसी मां के साथ नहीं जाना'

आशीष और पिंकी की शादी 2016 में हुई थी, दोनों को दो बेटे हैं। बड़ा बेटा 7 साल और छोटा 4 साल का है। इस पूरे घटनाक्रम में सबसे मार्मिक मोड़ तब आया जब महिला के बच्चों से उनकी राय पूछी गई। मां ने बच्चों को अपने साथ ले जाने की पेशकश की, लेकिन मासूमों ने कलेजे पर पत्थर रखकर अपनी मां के साथ जाने से मना कर दिया। बच्चों ने अपने पिता के साथ रहने का फैसला किया। उनका कहना था कि जो मां उनके पिता को छोड़ सकती है, वह उनके साथ कैसे रह पाएगी। बच्चों के इस फैसले ने वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम कर दीं।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग पति के इस कदम को उसकी दरियादिली और मानसिक शांति के लिए उठाया गया कदम बता रहे हैं, तो वहीं कई लोग इसे संस्कारों और परिवार के पतन के रूप में देख रहे हैं। फिलहाल, महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई है और पति अपने बच्चों के भविष्य को संभालने की चुनौती के साथ अकेला रह गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।