husband got his wife married to her boyfriend in azamgarh 10 साल के इश्क का अनोखा अंजाम, प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली पत्नी, पति ने करा दी दोनों की शादी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

10 साल के इश्क का अनोखा अंजाम, प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली पत्नी, पति ने करा दी दोनों की शादी

आजमगढ़ में एक अनोखा मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने अपने प्रेमी को घर बुलाया था, लेकिन इसी दौरान उसका पति और ससुर अचानक आ पहुंचे और दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया और स्थिति को देखते हुए पति ने पुलिस की मौजूदगी में पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी।

Thu, 17 April 2025 10:45 PMPawan Kumar Sharma आजमगढ़
share
10 साल के इश्क का अनोखा अंजाम, प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली पत्नी, पति ने करा दी दोनों की शादी

यूपी के आजमगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक गांव में विवाहिता ने अपने प्रेमी को घर पर मिलने के लिए बुलाया था। इस दौरान उसके पति और ससुर भी खेत से आ गए। दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस और विवाहिता के मायके सूचना दी। पुलिस की उपस्थिति में पति और ससुर ने मिलकर विवाहिता का उसके प्रेमी के साथ शादी करा दी। दरअसल दोनों के बीच 10 साल से प्रेम संबंध था। उधर, ये मामला क्षेत्र में सुर्खियों में बना हुआ है।

ये मामला अतरौलिया क्षेत्र का है। जहां एक युवक की छह महीने पहले अंबेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद विवाहिता ससुराल आई। कुछ दिन बाद ही वह मायके चली गई। पति के चाचा का निधन होने पर एक महीने पहले ही वह फिर ससुराल आई थी। गुरुवार को परिवार के लोग गेहूं की फसल काटने के लिए खेत गए थे। घर में विवाहिता अकेली थी।

इस दौरान महिला अपने प्रेमी को घर बुला लिया। दोनों घर के भीतर थे। इस दौरान खेत से परिवार के लोग आ गए और दोनों को रंगे हाथों दबोच लिया। जानकारी होते ही गांव के लोग भी जुट गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और विवाहिता के पिता भी पहुंचे। सभी की उपस्थिति में विवाहिता का उसके प्रेमी के साथ मंदिर में विवाह करा दिया गया। विवाहिता प्रेमी के साथ चली गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फेरों से पहले मंडप में हंगामा,वर पक्ष की बात सुनकर 2 दुल्हनों ने शादी किया इनकार
ये भी पढ़ें:फीस जमा न होने पर एग्जाम देने से रोका,नर्सिंग छात्रा ने की आत्मदाह करने की कोशिश

बीवी की बेवफाई से आहत होकर युवक ने की खुदकुशी

उधर, रामपुर में एक युवक ने पत्नी की बेवफाई से आहत होकर मुंबई में आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने दो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किए, जिनमें उसने अपनी पत्नी और दो अन्य युवकों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। वहीं, जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।