Two brides refused to marry after hearing the demand of car in dowry सात फेरों से पहले मंडप में मचा हंगामा, वर पक्ष की बात सुनकर 2 दुल्हनों ने शादी से किया इनकार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सात फेरों से पहले मंडप में मचा हंगामा, वर पक्ष की बात सुनकर 2 दुल्हनों ने शादी से किया इनकार

हाथरस के एक गेस्ट हाउस में समय हंगामा मच गया जब शादी समारोह के दौरान दूल्हे पक्ष ने दहेज में कार की मांग कर दी। जब वधू पक्ष यह मांग मानने से इनकार किया, तो दूल्हे के परिवार ने न सिर्फ दुल्हन के परिजनों से मारपीट की, बल्कि फेरों के लिए तैयार बैठी दोनों बहनों को भी नहीं बख्शा।

Thu, 17 April 2025 08:24 PMPawan Kumar Sharma संवाददाता, हाथरस
share
सात फेरों से पहले मंडप में मचा हंगामा, वर पक्ष की बात सुनकर 2 दुल्हनों ने शादी से किया इनकार

यूपी के हाथरस में एक गेस्ट हाउस में सोमवार रात आयोजित शादी समारोह में उस वक्त हंगामा होने लगा जब दूल्हे के परिजनों ने दहेज में कार की डिमांड कर दी। दुल्हन पक्ष ने इनकार किया तो उनके परिवार के साथ मारपीट कर डाली। दुल्हन के जोड़े में फेरे लेने को तैयार दोनों बहनों को भी मारापीटा। दुल्हन अपने परिवार के साथ थाने पहुंचीं और शादी करने से इनकार कर दिया। इस पर बरात बैरंग लौट गई।

सादाबाद क्षेत्र के गांव समदपुर की दो सगी बहनों की रिश्ता बिसावर क्षेत्र के गांव ताजपुर के दो सगे भाइयों के साथ तय हुआ था। दूल्हे पक्ष ने बिसावर क्षेत्र में एक गेस्ट हाउस बुक कर लिया। वहीं दूल्हन पक्ष को बुला लिया। सोमवार की रात धूमधाम से शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। दुल्हन पक्ष की मानें तो वह दहेज का सारा सामान पहले ही पहुंचा चुका था। लिहाजा वरमाला का कार्यक्रम चल रहा था। तभी अचानक दूल्हे पक्ष के लोग दहेज में कार की मांग करने लगे। जब लड़की पक्ष ने कार देने से मना किया तो बात बिगड़ती चली गई। इस बात से बौखलाए दूल्हे पक्ष ने दुल्हन पक्ष के लोगों के साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं दोनों दुल्हनों को भी पीट दिया साथ ही उनसे अभद्रता की।

जैसे ही पुलिस को मामले की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंच गई। दुल्हन के जोड़े में दोनों बहनें कोतवाली सादाबाद पहुंचीं और वहां पुलिस के सामने दहेज लोभियों से शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद बरात वापस लौट गई। मारपीट में कई लोग घायल हुए। दुल्हन के भाई के सिर में चोट आई है। सादाबाद पुलिस ने उनका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मेडिकल कराया। मंगलवार शाम को दुल्हन के पिता ने महिला कोतवाली में तहरीर दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वाराणसी गैंगरेप मामले में नया मोड़, पीड़िता पर भी उठे सवाल, SIT करेगी जांच
ये भी पढ़ें:बस स्टैंड पर ठेकेदार की दबंगई, 15 सेकंड में ड्राइवर को जड़ दिए 14 थप्पड़

अचानक डीजे बंद हुआ तो दौड़े लोग

लोगों की मानें तो बारात गेस्ट हाउस पर आ चुकी थी। अंदर डीजे बज रहा था। तभी अचानक डीजे बंद हो गया। तभी किसी ने आकर बताया कि बारातियों से मारपीट हो गई है। दूल्हन के भाई के सिर में चोट लगी है। उसकी सात साल की छोटी बहन का हाथ टूट गया है। पापा भी घायल हो गए हैं।

दहेज का पूरा सामान और कैश पहले ही दे चुके थे

थाने पहुंची दूल्हन ने बताया कि उसके पिता ने शादी का सभी सामान और छह लाख का कैश पहले ही दे चुके थे। दहेज में उन्होंने जो भी मांगा, पापा ने सब कुछ दे दिया। लेकिन रात में बारात आने के बाद अचानक इन लोगों की डिमांड बढ़ गई। दहेज में कार मांगने लगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आधी रात गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा युवक, परिजनों ने काट दिया प्राइवेट पार्ट
ये भी पढ़ें:अंदर खींचो...इलाज कराने आए मासूम को डॉक्टर साहब ने दी सिगरेट पीने की ट्रेनिंग

बारातियों पर लूटपाट करने का आरोप

दुल्हन के पिता का आरोप है कि बरातियों का गांव पास में ही था। गांव के और रिश्तेदार बरात में थे। विवाद होते ही बरातियों ने लूटपाट करना शुरू कर दिया। बरातियों ने औरतों के कान के झुमके खींच लिये। पुलिस के आते ही सभी बराती भाग गए। शादी के लिए उसने रिश्तेदारों से छह लाख रुपए कर्ज लिया। लेकिन उन लोगों ने हमें कहीं का नहीं छोड़ा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।