Husband goes bankrupt playing online games after creating an account in his wife name now strange plea to police पत्नी के नाम पर आईडी बनाकर ऑनलाइन गेम से कंगाल हुआ पति, अब पुलिस से अजब गुहार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पत्नी के नाम पर आईडी बनाकर ऑनलाइन गेम से कंगाल हुआ पति, अब पुलिस से अजब गुहार

राजधानी लखनऊ में पत्नी के नाम पर आईडी बनाकर ऑनलाइन गेम खेलते हुए कंगाल हो गए पति ने अब पुलिस से गुहार लगाई है। अपनी दास्तां सुनाते हुए पुलिस से रमी कल्चर ऐप की शिकायत की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Fri, 23 Jan 2026 07:04 AMYogesh Yadav लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता
share
पत्नी के नाम पर आईडी बनाकर ऑनलाइन गेम से कंगाल हुआ पति, अब पुलिस से अजब गुहार

राजधानी लखनऊ में एक युवक ने अपनी सरकारी सेवा में कार्यरत पत्नी की सहमति से उसी के नाम से आईडी बनाई और ऑनलाइन गेम रमी कल्चर ऐप पर खेलने लगा। खेलते-खेलत कंगाल हो गया तो पुलिस के पास पहुंचा है। खरगापुर के रहने वाले युवक ने अपनी लत से छुटकारा पाने के लिए गोमतीनगर पुलिस से गुहार लगाई है। लत छोड़ने के लिए खुद को ब्लॉक करने के लिए रमी कल्चर ऐप को तमाम मेल किए। इसके बाद भी ब्लॉक नहीं किया गया। इससे वह फिर गेम खेलने लगता है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्राइवेट नौकरी करने वाले युवक की पत्नी सरकारी विभाग में सेवारत है। उसने तहरीर दी कि रमी कल्चर ऑनलाइन गेमिंग ऐप पर पत्नी के नाम से अकाउंट बनाया था। पत्नी की सहमति पर उसके कागजात का उपयोग किया था। इसके बाद ऑनलाइन गेम खेलने लगा। न चाहते हुए भी धीरे-धीरे लत पड़ गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में एक बार फिर पुलिस वालों की पिटाई, एसओजी टीम पर हमला, सिपाही का सिर फोड़ा

इसे छोड़ने के लिए काफी प्रयास किए पर छुटकारा नहीं मिला। खुद को ब्लॉक कर दिया। कुछ दिन बाद खुद से ही अनब्लॉक भी कर लिया। कई बार रमी कल्चर से भी गुजारिश की कि ब्लॉक कर दिया जाए पर नहीं किया गया। जब लत छोड़ने के सारे प्रयास कर हार चुका, तब पुलिस के पास भागकर आया और तहरीर दी।

इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित बेहद परेशान था। समझाकर ढाढस बंधाया गया है। इसके अलावा तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। इस मामले में साइबर थाने की भी मदद ली जाएगी।

कई बार मेल पर नहीं बंद किया अकाउंट

पीड़ित ने बताया कि गेम की लत में वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हो चुका है। आर्थिक रूप से टूट चुका है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि खेलने वाला व्यक्ति खुद को ब्लॉक और अनब्लॉक कर सकता है। ऐप ने यह ट्रिक रखी है, जबकि यह नहीं होना चाहिए।

विशेषज्ञों के मुताबिक ऑनलाइन गेमिंग की लत से ऐसे करें बचाव :

- समय-सीमा निर्धारित करें : स्क्रीन टाइम के लिए कड़े नियम बनाएं और हर 45-60 मिनट के बाद पांच मिनट का ब्रेक अवश्य लें।

- डिजिटल डिटॉक्स : कुछ समय के लिए मोबाइल, कंप्यूटर और गेमिंग डिवाइसेज से पूरी तरह दूरी बना लें।

- गेम को अनइंस्टॉल करें : जिन खेलों की सबसे ज्यादा लत है, उन्हें प्ले स्टोर से सीधे अनइंस्टॉल (Delete) कर दें।

- अन्य गतिविधियों को अपनाएं : आउटडोर गेम्स, हॉबी, किताब पढ़ना, या दोस्तों के साथ बाहर समय बिताने जैसी रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा दें।

- वैकल्पिक शौक खोजें : गेमिंग के अलावा अन्य कार्यों में समय का उपयोग करें।

- वयस्क और कंटेंट की जाँच : सुनिश्चित करें कि आप या आपके बच्चे जो गेम खेल रहे हैं, वह आयु-उपयुक्त (Age-appropriate) हो।

- पैरेंटल कंट्रोल टूल्स का उपयोग : गेमिंग समय को सीमित करने के लिए तकनीकी उपकरणों का उपयोग करें।

- पेशेवर मदद लें : यदि लत गंभीर हो तो तत्काल डॉक्टर, थेरेपिस्ट या काउंसलर की सलाह लें।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।