husband consumed poison and wife committed suicide by hanging herself गृहक्लेश के बाद पति ने खाया जहर, फांसी के फंदे पर लटकी पत्नी, महिला की मौत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गृहक्लेश के बाद पति ने खाया जहर, फांसी के फंदे पर लटकी पत्नी, महिला की मौत

एटा में गृहक्लेश के चलते एक व्यक्ति ने खेत पर जाकर जहर खा लिया। जब ये जानकारी पत्नी को हुआ तो उसने घर में फांसी लगा ली। फांसी लगाते समय कुंदा टूटने से महिला नीचे गिर गई। परिवार वालों को जब दोनों के बारे में पता चला तो हड़कंप मच गया।

Sat, 8 March 2025 10:22 PMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान संवाद, एटा
share
गृहक्लेश के बाद पति ने खाया जहर, फांसी के फंदे पर लटकी पत्नी, महिला की मौत

यूपी के एटा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां कोतवाली देहात क्षेत्र में शनिवार को गृहक्लेश के चलते एक व्यक्ति ने खेत पर जाकर जहर खा लिया। जब ये जानकारी पत्नी को हुआ तो उसने घर में फांसी लगा ली। फांसी लगाते समय कुंदा टूटने से महिला नीचे गिर गई। परिवार वालों को जब दोनों के बारे में पता चला तो हड़कंप मच गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पत्नी की मौत हो गई। पति का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। इस मामले पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

गांव गिरौरा के रहे वाली गुड्डो देवी उर्फ वीना पति महेंद्र सिंह और तीन बच्चों के साथ रहती थी। दो बच्चे दिल्ली में काम करते हैं। छोटी बेटी माता-पिता के साथ रहती है। परिवार वालों ने बताया कि उसकी आए दिन घर में किसी न किसी बात को लेकर कहासुनी होती रहती थी। शुक्रवार शाम को दोनों में कहासुनी हुई। इसके बाद महिला कमरे में चली गई और पति खेत पर चला गया। थोड़ी देर बाद ही महेंद्र ने खेत पर जाकर जहर खा लिया। साथ में काम कर रहे अन्य ग्रामीणों ने उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पति के जहर खाने की जानकारी के बाद महिला ने भी आत्मघाती कदम उठाते हुए फांसी लगा ली। हालांकि फांसी लगाते समय कुंदा टूट गया और वह सिर बल जमीन पर गिर गई। मौके पर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने महिला को भी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उधर, पति का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही दंपति के दोनों बच्चे भी दिल्ली गांव पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ सिटी अमित कुमार राय का कहना है कि पहले पति ने जहर खाया है और बाद में उसकी पत्नी ने फांसी लगाई है। महिला की मौत हो गई। पति का इलाज जारी है। घटना की वजह का पता लगाया जा रहा है। पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तूने मेरी शादी तुड़वाई...युवक की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवती ने की खुदकुशी
ये भी पढ़ें:सिंदूरदान से पहले मंडप से दुल्हन को ले उड़ा गया भाई, शादी में आया फिल्मी ट्विस्ट

दोनों ने पहले भी किया आत्महत्या का प्रयास

दोनों बेटे दिल्ली में नौकरी के लिए गए थे। दंपति और बेटी यहां गांव में रहते थे। गांव वालों ने बताया कि पति-पत्नी में पहले भी क्लेश होता रहता था। बताया कि महेंद्र न तो शराब पीता था और न ही कोई गलत काम करता था। इसके बाद भी दोनों में झगड़ा होता था। परिवार वालों ने बताया कि पहले बड़ा बेटा दिल्ली गया था और अब एक साल पहले छोटा बेटा दिल्ली गया था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।