Before Sindoordaan bride ran away with brother taking the jewellery सिंदूरदान से पहले मंडप से दुल्हन को ले उड़ा गया भाई, शादी में आया फिल्मी ट्विस्ट, बैरंग लौटी बारात, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सिंदूरदान से पहले मंडप से दुल्हन को ले उड़ा गया भाई, शादी में आया फिल्मी ट्विस्ट, बैरंग लौटी बारात

वाराणसी में एक शादी समारोह के दौरान दुल्हन सिंदूरदान के पहले अपने भाई के साथ वर पक्ष के दिए हुए गहने लेकर लापता हो गई। दरअसल दुल्हन को शादी पसंद नहीं थी। परिवार और रिश्तेदारों के दबाव में आकर उसने विवाह के लिए हामी भरी थी।

Sat, 8 March 2025 04:16 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, वाराणसी
share
सिंदूरदान से पहले मंडप से दुल्हन को ले उड़ा गया भाई, शादी में आया फिल्मी ट्विस्ट, बैरंग लौटी बारात

यूपी के वाराणसी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शादी समारोह के दौरान दुल्हन मंडप से सिंदूरदान के पहले अपने भाई के साथ गहने लेकर लापता हो गई। दरअसल दुल्हन को शादी पसंद नहीं थी। परिवार और रिश्तेदारों के दबाव में आकर उसने विवाह के लिए हामी भरी थी। हालांकि दुल्हन वापस लौट आई लेकिन शादी टूट गई। फिल्मी स्टाइल घटित ये घटना सुर्खियों में बना हुआ है।

भदोही के औराई थाना क्षेत्र से बरात बड़ागांव क्षेत्र के एक गांव में आई थी। धूमधाम से द्वारपूजा हुआ। नास्ते के बाद खाना-पीना भी हुआ। शादी की रस्मों की तैयारियां चल रही थीं। सिंदूरदान की बारी आई। लेकिन इससे पहले भाई आ गया और दुल्हन का हाथ पकड़कर घर में ले गया। लोगों ने सोचा कि किसी रस्म के लिए दुल्हन घर में गई होगी। थोड़ी देर बाद परिजन अंदर गए तो भाई-बहन नहीं थे। दोनों के मोबाइल भी बंद थे। जिसके बाद वधू और वर पक्ष में विवाद हो गया।

शुक्रवार को दिनभर दोनों पक्षों में पंचायत चली। हालांकि दे शाम को दुल्हन घर लौट आई और वर पक्ष के दिए गहने लौटा दिए। जिसके बाद लड़के वालों ने तहरीर वापस ले ली। लेकिन शादी टूट गई। वहीं, ये मामला क्षेत्र में सुर्खियों में बना हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तूने मेरी शादी तुड़वाई...युवक की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवती ने की खुदकुशी
ये भी पढ़ें:पढ़ी-लिखी लड़की से शादी करा दो साहब, युवक ने थाने पहुंचकर SHO से लगाई गुहार

चल रही थी द्वारपूजा की तैयारी, आ धमका दुल्हन का प्रेमी

उधर, बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में द्वारपूजा की तैयारी के दौरान रंग में भंग पड़ गया। द्वारपूजा में एक युवक दूल्हे से मिलकर दुल्हन को अपनी प्रेमिका होने का दावा करने लगा। युवक ने मोबाइल के कुछ फोटोज भी दिखाएं। इसके बाद दुल्हा शादी से इंकार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस भी हल नहीं निकल सकी। लिहाजा बरात बिन सात फेरों के वापस लौट गई। प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज उपेंद्र मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है, युवक का शान्तिभंग में चालान कर दिया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।