After killing wife husband tried to commit suicide by drinking sindoor गुस्साए पति की हैवानियत, पत्नी का गला रेतकर की हत्या, फिर आत्महत्या के लिए पिया सिंदूर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गुस्साए पति की हैवानियत, पत्नी का गला रेतकर की हत्या, फिर आत्महत्या के लिए पिया सिंदूर

भदोही में घरेलू विवाद के चलते एक शख्स ने पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने आत्महत्या के लिए सिंदूर पी लिया।उधर, सूचना मलिने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया।

Wed, 2 July 2025 06:25 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, भदोही
share
गुस्साए पति की हैवानियत, पत्नी का गला रेतकर की हत्या, फिर आत्महत्या के लिए पिया सिंदूर

यूपी के भदोही से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां घरेलू विवाद के चलते एक शख्स ने पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने आत्महत्या के लिए सिंदूर पी लिया। लेकिन समय रहते पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। हालात स्थिर होने पर उसे गिरफ्तार कर जांच पड़ताल में जुट गई।

सुरियावां थाना क्षेत्र के वारी गांव में रोहित बिंद की मंगलवार रात पत्नी 25 साल की बसंती के साथ कुछ विवाद हो गया। परिजनों ने हस्तक्षेप कर उस समय दोनों को शांत करा दिया। बुधवार भोर में एकाएक कमरे से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के लोग जब पहुंचे तो स्तब्ध रह गए। बसंती जमीन पर गिरी थी। उसे गले पर गंभीर चोट के निशान थे।

रोहित भी भी दर्द से तड़प रहा था। परिजनों के पूछने पर उसने पत्नी की हत्या कर सिंदूर निगलने की बात कही। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद दोनों को सीएचसी ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने बसंती को मृत करार दे दिया। रोहित को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि महिला का मायका मिर्जापुर जिले के चील्ह थाना क्षेत्र के चंदेल डडिया गांव में है। भाई ने तहरीर देकर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। दोनों की शादी पांच साल पहले हुई थी। पुलिस रोहित से अस्पताल में पुलिस पूछताछ कर रही है। जल्द ही सच सामने आएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आधी रात प्रेमिका का खौफनाक खेल, प्रेमी को मिलने बुलाकर काट दिया प्राइवेट पार्ट

आजमगढ़ में मां-बेटे की हत्या के बाद युवक ने खुद को उड़ाया

इससे पहले आजमगढ़ जिले में एक व्यक्ति ने मंगलवार को अपनी मां और चार वर्षीय बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद को गोली मार ली जिससे उसकी भी मौत हो गई। यह सनसनीखेज घटना दोपहर में जहानागंज थाना क्षेत्र के चकिया मुस्तफाबाद गांव में हुई।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।