hum aapko fatiha padhne layak bhi nhi nahi chhodenge cm yogi attacks samajwadi party in cough syrup case आपको फातिहा पढ़ने के लायक भी नहीं छोड़ेंगे, कफ सिरप केस में योगी का सपा पर तीखा हमला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

आपको फातिहा पढ़ने के लायक भी नहीं छोड़ेंगे, कफ सिरप केस में योगी का सपा पर तीखा हमला

उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार की कार्रवाई जब आगे बढ़ेगी तो बहुत सारे लोग वहां फातिहा पढ़ने जाएंगे लेकिन हम ऐसी कार्रवाई करेंगे कि किसी को फातिहा पढ़ने लायक भी नहीं छोड़ेंगे। सीएम ने कहा कि इस मामले में 77 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जो भी अपराधी होगा वो बचने नहीं पाएगा।

Mon, 22 Dec 2025 03:25 PMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
आपको फातिहा पढ़ने के लायक भी नहीं छोड़ेंगे, कफ सिरप केस में योगी का सपा पर तीखा हमला

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कफ सिरप केस को लेकर सोमवार को विधानसभा में समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार की कार्रवाई जब आगे बढ़ेगी तो बहुत सारे लोग फातिहा पढ़ने जाएंगे वहां लेकिन हम ऐसी कार्रवाई करेंगे कि किसी को फातिहा पढ़ने लायक भी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले में 77 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जो भी अपराधी होगा वो बचने नहीं पाएगा। सीएम योगी ने बताया कि इस मामले में प्रदेश के आईजी लॉ एंड आर्डर की अध्यक्षता में एक एसआईटी गठित की है। हमारी कार्रवाई लगातार चल रही है। इस मामले में जो भी अपराधी होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सरकार करेगी। सीएम योगी ने सपा पर इस मामले में गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे संबंधित एक भी मौत का मामला उत्तर प्रदेश में सामने नहीं आया है। कार्रवाई हमारी सरकार ने की है। सपा की सरकार ने लाइसेंस देने का काम किया था।

सीएम योगी ने कहा कि जिस कोडीनयुक्त कफ सिरप की बात की जा रही है उसका उत्पादन उत्तर प्रदेश में नहीं होता है। सेंट्रल नारकोटिक्स ब्यूरो उसका आवंटन करता है। कफ सिरप से जुड़े हुए स्टॉकिस्ट और होल सेलर्स द्वारा जो उत्तर प्रदेश के बाहर गैरकानूनी डायवर्जन किया गया है उसके खिलाफ यूपी में कार्रवाई की जा रही है। यूपी के बाहर के कुछ राज्यों में मौत के प्रकरण आए हैं। यूपी में यह प्रतिबंधित है। यूपी में इस मामले में एफएसडीए विभाग ने काफी पहले से अपनी कार्रवाई को आगे बढ़ाया था। 332 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की थी। 136 फर्मों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। कुछ ने अदालत की शरण ली थी जहां से अंतत:कोर्ट ने यूपी सरकार की कार्रवाई को सही माना।

कफ सिरप केस में अब तक हुई कार्रवाईयों का उल्लेख करते हुए सीएम योगी ने इस मामले से जुड़ी कुछ प्रमुख फर्मों और आरोपियों का नाम भी लिया। सीएम ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ हमने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है जिसमें 10 से 20 साल तक की सजा का प्रावधान है। सीएम ने कहा कि यूपी में कफ सिरप के एक हजार से अधिक नमूने अलग-अलग स्थानों से लिए गए हैं।

हर कोई जानता है कि माफिया से संबंध किसके हैं?

सीएम योगी ने कहा कि ये तो हर व्यक्ति जानता है कि माफिया से संबंध किसके हैं। सीएम योगी ने कहा यूपी का सबसे बड़ा स्टाकिस्ट है वो शुभम अग्रवाल है वो अमित यादव का साझीदार रहा है। सीएम ने अमित यादव के सपा से जुड़े होने का आरोप लगाया। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ उसकी एक फोटो दिखाते हुए आरोप लगाया कि इस मामले में सपा आरोपियों का बचाव कर रही है। हालांकि इस दौरान समाजवादी पार्टी सदस्यों ने सीएम की बात का काफी विरोध किया और आरोपों को गलत ठहराया। सीएम योगी ने कहा कि सच कड़वा होता है और आप सच को सुनने के आदि नहीं हैं। सीएम ने कहा कि हमें किसी से पूछ कर कार्रवाई नहीं करनी है। हम कार्रवाई कर रहे हैं और सख्त कार्रवाई करेंगे। कोई अपराधी बचने नहीं पाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुलडोजर ऐक्शन भी होगा, कफ सिरप पर सपा के हंगामे को लेकर CM योगी की दो टूक
ये भी पढ़ें:देश में दो नमूने, एक दिल्ली तो दूसरे लखनऊ में बैठते हैं; CM योगी का तीखा हमला
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।