CM Yogi's blunt response on cough syrup said bulldozer action too, don't complain then on SPquestions on cough syrup बुलडोजर ऐक्शन भी होगा, कफ सिरप पर सपा के हंगामे को लेकर CM योगी की दो टूक, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बुलडोजर ऐक्शन भी होगा, कफ सिरप पर सपा के हंगामे को लेकर CM योगी की दो टूक

कोडिन कफ सिरप को लेकर सड़क से सदन तक शोर मचा रहे समाजवादी पार्टी के नेताओं को जवाब देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो टूक कह दिया कि समय आने पर बुलडोजर एक्शन भी होगा। यह भी कहा कि उस समय चिल्लाना मत।

Mon, 22 Dec 2025 01:39 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
बुलडोजर ऐक्शन भी होगा, कफ सिरप पर सपा के हंगामे को लेकर CM योगी की दो टूक

उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन में उस समय माहौल गरमा गया जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'कफ सिरप' के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी (सपा) को आड़े हाथों लिया। सपा विधायकों द्वारा कफ सिरप से हो रही मौतों और इसके अवैध कारोबार पर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने न केवल कफ सिरप के गणित को समझाया, बल्कि स्पष्ट चेतावनी भी दे डाली कि समय आने पर बुलडोजर भी चलेगा। सपा से यह भी कहा कि उस समय चिल्लाना मत।

प्रश्न काल के दौरान सीएम योगी ने कफ सिरप मामले में सपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रश्न क्या है, मुद्दे क्या उठाए जा रहे हैं। पूरा अध्ययन करके आना चाहिए। माता प्रसाद की ओर इशारा करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने कोडीन के मुद्दे को उठाया है, लेकिन मैं आपकी इस मजबूरी को जान सकता हूं। जिसके बारे में एक कहावत है, चोर की दाढ़ी में तिनका।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देश में दो नमूने, एक दिल्ली तो दूसरे लखनऊ में बैठते हैं; CM योगी का तीखा हमला

उम्र के चौथे पड़ाव में व्यक्ति सच बोलता है, लेकिन सपा उन्हें इस उम्र में भी झूठ बुलावा देती है। उन्हें सच बोलने के आदी होना चाहिए। प्रदेश में कोडीन कफ सिरप से कोई मौत नहीं हुई है। 2016 में इसके सबसे बड़े होल सेलर को सपा ने लाइसेंस दिया था। कोडीन कफ सिरप का मुद्दा था नकली दवाओं के कारण होने वाली मौतों का। समय-समय पर विभाग इसे लेकर छापेमारी और कार्रवाई करता रहा है।

उन्होंने कहा- देश के अंदर दो नमूने हैं, एक दिल्ली में और एक लखनऊ में बैठते हैं। जब देश में कोई चर्चा होती है तो तुरंत वो देश छोड़कर चले हैं। मुझे लगता है कि यही आपके बउआ के साथ भी होता है। वह देश से फिर इंग्लैंड सैर सपाटे पर चले जाएंगे और आप लोग यहां चिल्लाते रहेंगे।

कहा कि उत्तर प्रदेश में कोडिन कफ सिरप का उत्पादन नहीं होता है। उन्होंने बताया कि यहां केवल इसके स्टॉकिस्ट हैं। मुख्यमंत्री ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि जिन मौतों के प्रकरण सामने आए हैं, वे उत्तर प्रदेश के नहीं बल्कि अन्य राज्यों के हैं। विशेष रूप से तमिलनाडु में निर्मित सिरप के कारण मौत के मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि जहां भी नशे पर कड़ाई से रोक है, वहां इन सिरप को अवैध रूप से पहुंचाया गया है।

NDPS एक्ट के तहत होगी कार्रवाई

नकली और नशीली दवाओं के सेवन से होने वाली मौतों पर सरकार की सक्रियता का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि सरकार ऐसी कंपनियों और संचालकों पर समय-समय पर कठोर कार्रवाई करती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोडिन सिरप के अवैध कारोबार को रोकने के लिए सरकार ने हाईकोर्ट में कानूनी लड़ाई भी जीती है। अब इस मामले में NDPS एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए जाएंगे।

लोहिया वाहिनी नेता के अकाउंट से ट्रांजेक्शन

इसमे जितनी गहराई में जाएंगे घूम फिर कर वही मामला आता है, कि कहीं न कहीं कोई न कोई समाजवादी पार्टी से जुड़ा नेता या व्यक्ति चपेट में आता है, जो इल्लीगल ट्रांजेक्शन भी जो हुआ वो भी आपके एक लोहिया वाहिनी नेता के अकाउंट के माध्यम से हुआ, एसटीएफ इसमे जांच कर रही है, उत्तरप्रदेश सरकार ने हाईकोर्ट में इस मामले को एनडीपीएस एक्ट तहत चलाने को लेकर मामला जीता है।

सीएम योगी ने सबसे सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार माफियाओं और नकली दवाओं के सिंडिकेट को जड़ से उखाड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। समय आने पर इन अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन भी होगा। उस समय आप लोग चिल्लाना मत।योगी आदित्यनाथ ने साफ कर दिया कि जनता की जान से खिलवाड़ करने वाले 'कोडिन माफिया' के साथ सरकार कोई रियायत नहीं बरतेगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।