huge demand for workers from japan germany croatia uae up government on employment mission know details जापान-जर्मनी-क्रोएशिया-यूएई से आई कामगारों की भारी मांग, रोजगार मिशन पर यूपी सरकार; जानें डिटेल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

जापान-जर्मनी-क्रोएशिया-यूएई से आई कामगारों की भारी मांग, रोजगार मिशन पर यूपी सरकार; जानें डिटेल

इजराइल भेजे गए श्रमिकों से प्रदेश को लगभग 1,000 करोड़ रुपये का रेमिटेन्स प्राप्त हो सकता है। 10,830 रोजगार मेलों के माध्यम से 13,64,501 अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र में नौकरियां मिलीं। प्रदेश सरकार की दूसरी बड़ी उपलब्धि रोजगार मेलों के माध्यम से निजी क्षेत्र में रोजगार दिलाना है।

Sun, 29 June 2025 07:12 AMAjay Singh विशेष संवाददाता, लखनऊ
share
जापान-जर्मनी-क्रोएशिया-यूएई से आई कामगारों की भारी मांग, रोजगार मिशन पर यूपी सरकार; जानें डिटेल

यूपी रोजगार मिशन के तहत अब तक 5,978 श्रमिकों को इज़राइल में रोजगार उपलब्ध कराया जा चुका है। वहीं, 1,383 और निर्माण श्रमिकों को भेजने की प्रक्रिया तेज़ी से चल रही है। अब प्रदेश सरकार को जापान, जर्मनी, क्रोएशिया और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों से भी नर्सों, केयर गिवर्स, ड्राइवरों और निर्माण श्रमिकों की मांग आई है।

इस प्रयास से राज्य में न केवल विदेशी मुद्रा का आगमन बढ़ेगा, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। अनुमान है कि इजराइल भेजे गए श्रमिकों से प्रदेश को लगभग 1,000 करोड़ रुपये का रेमिटेन्स प्राप्त हो सकता है। 10,830 रोजगार मेलों के माध्यम से 13,64,501 अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र में नौकरियां मिली। रोजगार सृजन को लेकर प्रदेश सरकार की दूसरी बड़ी उपलब्धि रोजगार मेलों के माध्यम से निजी क्षेत्र में रोजगार दिलाना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ये कैसा नियम? लाश वाली एंबुलेंस रोक गुजार दी MLA की कार, शव लेकर पैदल चले बेटे

1 अप्रैल 2017 से लेकर 30 अप्रैल 2025 तक सेवायोजन विभाग द्वारा आयोजित 10,830 रोजगार मेलों के माध्यम से 13,64,501 अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र में नौकरियां मिली हैं। यह मेले राज्य के विभिन्न जिलों में आयोजित किए गए, जिनमें सैकड़ों कंपनियों ने हिस्सा लिया और युवाओं को मौके पर ही चयनित कर नौकरी दी। इससे न केवल युवाओं को अवसर मिले बल्कि कंपनियों को भी प्रशिक्षित और कुशल जनशक्ति उपलब्ध हुई। सेवायोजन विभाग द्वारा 24,493 करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 26,51,727 युवाओं को करियर मार्गदर्शन मिला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘बिटिया माफ कर देना’, दहेज हत्या के आरोपी ने 3 पन्ने का सुसाइड नोट लिख दे दी जान

सेवामित्र पोर्टल पर 52,349 श्रमिक पंजीकृत

योगी सरकार ने ‘सेवामित्र योजना’ की शुरुआत की है। इसके तहत कुशल कामगारों को सीधे उपभोक्ताओं से जोड़ने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया गया है। अब तक 52,349 श्रमिक पंजीकृत हो चुके हैं। ये श्रमिक प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर, एसी मैकेनिक, ब्यूटीशियन आदि सेवाओं के लिए लोगों को घर बैठे उपलब्ध हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश अब केवल नौकरी ढूंढने वाला नहीं, बल्कि श्रम और प्रतिभा का निर्यात करने वाला राज्य बन रहा है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।