Amazing scam: Two illegal petrol pumps, a fake refinery and a fake petroleum company were found in this district गजब गोलमाल: इस जिले में मिले दो अवैध पेट्रोल पंप, फर्जी रिफाइनरी और फर्जी पेट्रोलियम कंपनी भी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गजब गोलमाल: इस जिले में मिले दो अवैध पेट्रोल पंप, फर्जी रिफाइनरी और फर्जी पेट्रोलियम कंपनी भी

यूपी में गजब गोलमाल पकड़ाया है। मैनपुरी में फर्जी पेट्रोल पंप पकड़ा गया है। इन लोगों ने फर्जी पते पर फर्जी पेट्रोल, रिफाइनरी और पेट्रोलियम कंपनियां भी बना रखी हैं।

Wed, 11 Feb 2026 06:36 AMYogesh Yadav कुरावली (मैनपुरी)।
share
गजब गोलमाल: इस जिले में मिले दो अवैध पेट्रोल पंप, फर्जी रिफाइनरी और फर्जी पेट्रोलियम कंपनी भी

यूपी के मैनपुरी में पूर्ति विभाग और एसटीएफ गौतमबुद्ध नगर ने पुलिस के साथ मिलकर थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर और जींगन चंदाई में चल रहे दो अवैध पेट्रोल पंप पकड़े हैं। पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और जेल भेज दिया गया। पकड़े गए आरोपी अंतरराज्यीय अपराधी है। इन्होंने फर्जी पते पर फर्जी पेट्रोल, रिफाइनरी और पेट्रोलियम कंपनियां भी बना रखी हैं।

उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकर्णीय ऊर्जा विभाग प्राधिकरण द्वारा बायोडीजल की बिक्री के लिए प्राइवेट कंपनियों को अधिकृत किया गया है। इन कंपनियों में पंजीकरण कराकर और एनओसी लेकर पेट्रोल पंप संचालित किए जा रहे हैं। लेकिन सलेमपुर में फर्जी रूप से पेट्रोल पंप खोल लिया गया। इसकी शिकायत लोगों द्वारा की गई। शिकायत के आधार पर नौ फरवरी को प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी जाकिर हुसैन, पूर्ति निरीक्षक अदिति चौहान, निरीक्षक एसटीएफ गौतमबुद्धनगर सचिन कुमार कुरावली पुलिस को लेकर मौके पर पहुंच गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:करोड़ों के गोलमाल में फंसे एक्टर श्रेयस तलपड़े, कोर्ट के निर्देश पर दर्ज हुई FIR

केमिकल के प्रयोग से वाहन हो रहे थे खराब

एसटीएफ निरीक्षक ने बताया कि यहां पेट्रोल पंप संचालक राधेश्याम पुत्र वासुदेव सिंह निवासी मोहल्ला 153 नित्या एनक्लेब जलेसर रोड फिरोजाबाद, अंकित यादव पुत्र सतेंद्र यादव निवासी सलेमपुर कुरावली द्वारा ये पेट्रोल पंप संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उन दोनों को जेल भेज दिया। इनके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7, बीएनएस की धारा 338, 336, 340(2), 3/5 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस पेट्रोल पंप पर पेट्रोलियम तेल की तरह केमिकल से तैयार किए गए तेल को बेचा जा रहा था। जिससे स्थानीय लोगों के वाहन खराब हो रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कफ सिरप पिलाते ही मासूम की हालत बिगड़ी, कुछ देर बाद मौत से मचा हड़कंप

एटा में भी हो चुकी है कार्रवाई

एसटीएफ ने जानकारी दी कि 14 नवंबर 2025 को पेट्रोल पंपों पर नकली और मिलावटी डीजल की सप्लाई करने वाले गिरोह के पांच सदस्य पवन गिरि, सद्दाम, चंद्रविजय, सर्वेश, कन्हैयालाल को गिरफ्तार कर थाना एका से जेल भेजा गया था। चंद्रा फिलिंग स्टेशन एटा को सील किया गया था। इस संबंध में थाना एका में एफआईआर भी दर्ज हुई, उसी समय बायो डीजल के नाम पर मिलावटी पेट्रोल बेचने और फर्जी पेट्रोल पंप संचालित करने की बात सामने आयी थी। इसी के तहत ये कार्रवाई की गई।

बेहद शातिर है पकड़ा गया राधेश्याम, बनाई फर्जी कंपनी

पकड़े गए राधेश्याम ने खुलासा किया कि वह कक्षा 12 पास है। 2018 में उसे दिल्ली के एक फर्जी पते पर अंचन पेट्रोलियम प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की। इसके अलावा उसने अंचन रिफाइनरी प्राइवेट लिमिटेड भी फर्जी नाम से बनाई। इस रिफाइनरी के नाम से इन लोगों को पेट्रोल पंप के लिए परमीशन दिलवाने के नाम पर लोगों से वसूली करता है। उसने अब तक कन्नौज, इटावा, फिरोजाबाद, औरैया, मैनपुरी में अपनी बनाई फर्जी कंपनी और रिफाइनरी से एक दर्जन लोगों के पेट्रोल पंप लगवाए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी 2.0 सरकार का आज आखिरी बजट, इन योजनाओं और क्षेत्रों पर जोर की उम्मीद

अंकित ने पेट्रोल पंप के नाम पर वसूल लिए 20 लाख

पकड़े गए अंकित ने जानकारी दी कि उसने फिरोजाबाद के यूपीनेडा कार्यालय में पेट्रोल पंप के लिए आवेदन किया था। लेकिन अनुमति नहीं ली थी और 2020 में पेट्रोल पंप लगा लिया। वह पराग पेंट एंड केमिकल अलीगढ़ से डीजल, पेट्रोल खरीदता है, इसे भी पिछले वर्ष नवंबर में सील कर दिया गया था। वर्तमान में वह पश्चिमी यूपी और हरियाणा की केमिकल कंपनियों से पेट्रोल डीजल मंगा रहा था। इसने भी एचबीपी नाम से फर्जी बायो डीजल बना रहा है। इसी कंपनी के नाम से जींगन चंदाई में सतेंद्र सिंह का जस्सी पेट्रोल पंप संचालित कराया है। इसके लिए उसने 20 लाख रुपये लिए। इस पेट्रोल पंप को भी टीम ने सील कर दिया।

ये हुई बरामदगी

दो मोबाइल, एक फर्जी आधार कार्ड, एक डेबिट कार्ड, दो पेनकार्ड, 4400 रुपये नकद, कई पेट्रोल पंपों को खोलने के लिए कंपनी के लेटर, अन्य दस्तावेज, सलेमपुर, अवागढ़ पेट्रोल पंप से मिलावटी 4000 लीटर पेट्रोल, 1000 लीटर डीजल, ग्राम चंदाई कुरावली आईबीपी पेट्रोल पंप से 3000 लीटर मिलावटी डीजल आदि।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।