honey trap woman demanded 50 lakh rupees from a religious sewadar after luring her to a hotel धार्मिक मठ के सेवादार को होटल बुलाकर हनी ट्रैप में फंसाया, 50 लाख डिमांड करने वाली महिला गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

धार्मिक मठ के सेवादार को होटल बुलाकर हनी ट्रैप में फंसाया, 50 लाख डिमांड करने वाली महिला गिरफ्तार

करीब एक महीने पहले महिला ने उसे कॉल कर ट्रस्ट के लिये डोनेट करने की इच्छा जताते हुए मथुरा में मिलने की बात की थी। मंगलवार को वह वाराणसी से सुबह करीब 9 बजे नये बस स्टैंड, मथुरा पहुंचा। दो घंटे बाद दिल्ली के रोहिणी की महिला स्टैट बैंक चौराहे के पास मिली। वे एक होटल में चले गये। वहां वह स्नान करने गया।

Fri, 30 Jan 2026 07:48 PMAjay Singh संवाददाता, मथुरा
share
धार्मिक मठ के सेवादार को होटल बुलाकर हनी ट्रैप में फंसाया, 50 लाख डिमांड करने वाली महिला गिरफ्तार

यूपी के मथुरा की थाना कोतवाली पुलिस टीम ने बस स्टैंड के पास होटल से बरेली के व्यक्ति को हनी ट्रैप में फंसा बलात्कार के फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 50 लाख रुपये की मांग करने वाली महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने हनीट्रेप और धमकी देकर रुपये मांगने के आरोप में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने पकड़ी गई महिला के कब्जे से हनी ट्रैप में प्रयुक्त मोबाइल बरामद कर चालान किया है। इसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि बरेली निवासी व्यक्ति ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि वह एक धार्मिक मठ में सेवादार है। करीब एक महीने पहले महिला ने उसे कॉल कर ट्रस्ट के लिये डोनेट करने की इच्छा जताते हुए 27 जनवरी को मथुरा में मिलने की बात की थी। मंगलवार को वह वाराणसी से सुबह करीब नौ बजे नये बस स्टैंड, मथुरा पहुंचा। दो घंटे बाद दिल्ली के रोहिणी निवासी महिला स्टैट बैंक चौराहे के पास मिली। इसके बाद वह पास ही एक होटल में चले गये। वहां पीड़ित स्नान करने गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:13 साल की लड़की से रेप के बाद स्पा पर कसा शिकंजा, इस शहर में 30 सेंटर बंद

आरोप है कि तभी पीछे से एक महिला और तीन लोग रूम में आ गये और नहाते समय उनकी वीडियो बनाकर गाली गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर महिला ने खुद को एसआई बताया तो युवक ने क्राइम ब्रांच का अधिकारी व एक ने मीडिया से बताते हुए कहा कि उसने मिलने आयी महिला के साथ रेप किया है, इसकी वीडियो बना ली है। आरोप है कि धमकी देते हुए कहा कि अगर मामला निपटाना है तो 20 लाख रुपये दे दो।

तभी मिलने आयी महिला ने भी कहा कि वह भी इज्जत लूटने का झूठा आरोप लगायेगी। बदले में उन्होंने 50 लाख रुपये मांगे। आरोप है कि उन लोगों ने जान से मारने और बलात्कार के मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी देकर बंधक बना लिया। जैसे तैसे अपने भाई को वृंदावन से फोन करके बुलाया। इस दौरान भाई ने पुलिस को सूचना देकर बुला लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नाबालिग लड़की से 3 दिन अलग-अलग लोगों ने किया रेप, स्पा में बेचा; अब तक 5 अरेस्ट

पुलिस के आने की भनक लगते ही आरोपी भाग गये। पुलिस दुष्कर्म का आरोप लगा 50 लाख रुपये मांगने वाली महिला को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंची। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर नरेश, दो महिला व दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे उप निरीक्षक मांगेराम व महिला उप निरीक्षक कंचन यादव ने पुलिस टीम के साथ हनी ट्रेप में फंसा दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा कराने की धमकी देते हुए 50 लाख रुपये मांगने की आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद कर चालान किया है। पुलिस उनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।