holi 2026 cm yogi will play with colours in gorakhpur today this is how holi is celebrated every year since 1996 Holi-2026: सीएम योगी आज गोरखपुर में जमकर खेलेंगे रंग, 1996 से हर साल ऐसे मनाते हैं होली, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

Holi-2026: सीएम योगी आज गोरखपुर में जमकर खेलेंगे रंग, 1996 से हर साल ऐसे मनाते हैं होली

गोरक्षपीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रंगपर्व की शुरुआत गोरखनाथ मंदिर में होलिकादहन या सम्मत की राख से तिलक लगाने के साथ होगी। मंदिर के प्रधान पुजारी और अन्य साधु-संत भी होलिकादहन की भस्म से रंगोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर मंदिर में फाग गीत भी गाए जाएंगे।

Wed, 4 March 2026 05:56 AMAjay Singh संवाददाता, गोरखपुर
share
Holi-2026: सीएम योगी आज गोरखपुर में जमकर खेलेंगे रंग, 1996 से हर साल ऐसे मनाते हैं होली

Holi-2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर में जमकर होली खेलेंगे। 1996 से हर साल होली के मौके पर वह गोरखपुर में होते ही हैं और फिर उनकी होली लोगों के बीच ऐसे ही मनती है। इतने सालों से वे श्री होलिकोत्सव समिति और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से घंटाघर से निकलने वाली भगवान नृसिंह की पारंपरिक रंगभरी शोभायात्रा का शुभारंभ भी करते हैं। इस बार भी वह इस शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे। पांच किलोमीटर से अधिक दूसरी तय करने वाली इस शोभायात्रा में पथ नियोजन आरएसएस के कार्यकर्ता करते हैं और बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर सीएम योगी आदित्यनाथ रंगों से सरोबार होकर बिना किसी भेदभाव के शुभकामनाओं को आदान-प्रदान करते हैं। इस दौरान सड़क से लेकर घरों की छतों तक सुरक्षा का कड़ा इंतजाम रहता है। योगी की अगुवाई 1996 से यह मौका न सिर्फ गोरखपुर बल्कि पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए सामाजिक समरसता के एक खास पर्व के तौर पर देखा जाता है।

सम्मत की राख से तिलक लगाकर करेंगे शुरुआत

गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के रंगपर्व की शुरुआत गोरखनाथ मंदिर में होलिकादहन या सम्मत की राख से तिलक लगाने के साथ होगी। पीठाधीश्वर के साथ ही मंदिर के प्रधान पुजारी और अन्य साधु-संत भी होलिकादहन की भस्म से रंगोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर मंदिर में फाग गीत भी गाए जाएंगे। दोपहर बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सानिध्य में होली मिलन समारोह का आयोजन भी होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऐसा निर्णय लेने वाला किसी न किसी कारण हमसे दुखी, समन्वय बैठक में बोले सीएम योगी

1944 में नानाजी ने की थी शोभायात्रा की शुरुआत

गोरखपुर में भगवान नृसिंह रंगोत्सव शोभायात्रा की शुरुआत अपने गोरखपुर प्रवासकाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक नानाजी देशमुख ने 1944 में की थी। गोरखनाथ मंदिर में होलिकादहन की राख से होली मनाने की परंपरा इसके काफी पहले से जारी थी। नानाजी का यह अभियान होली के अवसर पर समाज को एकजुट करने के लिए था। नानाजी के अनुरोध पर इस शोभायात्रा का गोरक्षपीठ से भी गहरा नाता जुड़ गया। ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ के निर्देश पर महंत अवेद्यनाथ शोभायात्रा में पीठ का प्रतिनिधित्व करने लगे और यह गोरक्षपीठ की होली का अभिन्न अंग बन गया।

इस संदेश के साथ निकलती है ये शोभा यात्रा

समरसता और सनातन संस्कृति के संदेश के साथ निकलने वाली यह शोभायात्रा दशकों पुरानी परंपरा का निर्वाह करेगी। भक्ति की शक्ति की प्रतिष्ठा, भेदभाव भुलाकर सबको गले लगाने और समृद्ध सनातन संस्कृति के उत्सव पर्व होली पर सीएम योगी आदित्यनाथ की बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर मौजूदगी गोरखपुर के रंगोत्सव को बेहद खास बनाती है। सीएम योगी के संग भक्ति की उमंग में यहां सामाजिक समरसता के रंग बरसते हैं। इसका माध्यम होती है घंटाघर से श्री होलिकोत्सव समिति और आरएसएस के बैनर तले निकलने वाली भगवान नृसिंह की रंगभरी शोभायात्रा। दशकों से जारी इस परंपरा का निर्वाह करने के लिए मुख्यमंत्री योगी गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में बुधवार सुबह इस शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘हर कोई रवि किशन नहीं जो रोज विवाह कर…’, योगी ने ली चुटकी; पंडाल में गूंजे ठहाके

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ड्रोन से भी निगरानी

होली के दिन निकलने वाली भगवान नरसिंह की भव्य शोभायात्रा के लिए सुरक्षा का प्लान तैयार कर लिया गया है। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ व एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने पैदल गश्त करके शोभायात्रा मार्ग को जायजा लिया और सुरक्षा का प्लान तैयार किया। तय हुआ है कि सड़क से लेकर छतों तक से सुरक्षा परखी जाएगी। हर जगह पुलिस की तैनाती की गई है। इसके अलावा पूरे मार्ग के सीसी टीवी कैमरों को सही कराया जा चुका है। ड्रोन से भी पुलिस शोभायात्रा की निगरानी करेगी।

होली के दिन निकलने वाली भगवान नरसिंह की शोभायात्रा में सीएम खुद शामिल होते हैं। इसी वजह से शोभायात्रा के रुट पर पड़ने वाले घरों-दुकानों की छतों पर भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए है। इस पूरे रूट को सीसीटीवी कैमरे से लैस कर दिया गया है। इसके अलावा ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने शोभायात्रा के पूरे रूट का चार्ट तैयार किया है। साथ ही शोभायात्रा मार्ग पर स्थित हर मकान में रहने वालों का सत्यापन किया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।