har koi ravi kishan nahin jo roj vivaah kar le cm yogi took a dig pandal erupted in laughter ‘हर कोई रवि किशन नहीं जो रोज विवाह कर ले’, सीएम योगी ने ली ऐसी चुटकी कि ठहाकों से गूंज उठा पंडाल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

‘हर कोई रवि किशन नहीं जो रोज विवाह कर ले’, सीएम योगी ने ली ऐसी चुटकी कि ठहाकों से गूंज उठा पंडाल

गोरखपुर महानगर में पाचवें कल्याण मंडपम के लोर्कापण समारोह में सीएम योगी एक बार फिर सांसद फिल्म अभिनेता रवि किशन शुक्ल की चुटकी ली। कल्याण मंडपम की खूबियां गिनाते हुए कहा कि सभी लोग चाहते हैं कि घर में मांगलिक कार्यक्रम हो तो खूब धूमधाम से हो। अब हर कोई रवि किशन तो है नहीं कि रोज विवाह कर ले।’

Sat, 14 Feb 2026 09:03 PMAjay Singh मुख्य संवाददाता, गोरखपुर
share
‘हर कोई रवि किशन नहीं जो रोज विवाह कर ले’, सीएम योगी ने ली ऐसी चुटकी कि ठहाकों से गूंज उठा पंडाल

सीएम योगी आदित्यनाथ और सांसद रवि किशन जब कभी साथ होते हैं तो कुछ न कुछ ऐसा प्रसंग जरूर सामने आता है जिस पर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते। एक बार फिर ऐसा ही कुछ हुआ है। गोरखपुर महानगर में पाचवें कल्याण मंडपम के लोर्कापण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर सांसद फिल्म अभिनेता रवि किशन शुक्ल की चुटकी ली। कल्याण मंडपम की खूबियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि परिवार के लोग चाहते हैं कि घर में मांगलिक कार्यक्रम हो तो खूब धूमधाम से हो। अब हर कोई रवि किशन तो है नहीं कि रोज विवाह कर ले।’ सीएम की इस बात पर पूरा पंडाल ठहाकों से भर उठा। खुद रवि किशन जोर से हंस पड़े। ‘

सीएम योगी फिर बोले-ये करते हैं न फिल्मों में...। इस पर पूरा पण्डाल एक बार फिर हंसी के ठहाकों से भर उठा। उधर ठहाकों का शोर थमा तो सीएम फिर बोले, ‘आम व्यक्ति होटल या मैरिज हॉल तो नहीं बुक कर सकता। न ही रवि किशन की तरह शीशमहल बना सकता है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नौकरी की गारंटी होगी यहां की डिग्री, सीएम योगी ने यूपी की इस यूनिवर्सिटी के लिए

मंच से सीएम योगी ने श्रोताओं से पूछा,‘ अच्छा बताइए सांसद यहां सप्ताह महीने में आते हैं कि नहीं आते?’ भीड़ से आवाज आई-आते हैं। वे बोले मैं जानता हूं। इसीलिए इनको बोलता हूं कि कम से कम साल में एक बार जरूर जाया करिए।’ हंसी थमी तो कहा कि अब घराती हो या बाराती, सबको सुविधा चाहिए। अब मांगलिक कार्यक्रम रोज-रोज तो होते नहीं।

और रवि किशन ने सुनाई सिंगापुर की कहानी

इसके पहले रवि किशन जब सीएम योगी के स्वागत में संबोधन को उठे तो उन्होंने मंच से कहानी सुनाई। कहा कि सिंगापुर का नाम आप सबने सुना होगा। 1975 की बात है, जब यह आजाद हुआ था। सिंगापुर के प्रधानमंत्री थे ली कुआन यू एक्जेक्टली। वहां भी 2017 के पहले के यूपी जैसा हाल था। माफिया, बाहुबली, छिनैती, डकैती, लूट, बलात्कार चारों तरफ सिर्फ आतंक था। आज सिंगापुर बहुत अमीर देश के रूप में जाना जाता है। 2017 से पहले बिल्कुल वहीं हाल यूपी का भी था। लेकिन, महाराज जी मुख्यमंत्री बनने के बाद आज 2026 चल रहा है। आज यूपी में हर कोई निवेश करना चाहता है। अडाणी हो अंबानी, कोई ऐसा बिजनेसमैन नहीं जो यूपी में इंडस्ट्री नहीं लगाना चाहता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महाशिवरात्रि पर ऐक्शन में पुलिस, लखनऊ में फ्लैग मार्च; CM योगी ने दी है हिदायत

300 लोगों की क्षमता वाला है कल्याण मंडपम

बिछिया में गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने 1120 वर्गमीटर क्षेत्रफल में कल्याण मंडपम (कन्वेंशन सेंटर) का निर्माण कराया है। इस कल्याण मंडपम में 300 व्यक्तियों के विभिन्न कार्यक्रमों (विवाह, सामाजिक उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामूहिक उत्सव आदि) का आयोजन किया जा सकता है। कल्याण मंडपम में एक बड़े हाल के साथ किचन, स्टोर, तथा महिलाओं एवं पुरुषों हेतु अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।