Hindustan Special Bareilly Temple Set to Feature on Tourism Map Linked to Pandavas Why Is It Making Headlines Hindustan Special: टूरिज्म मैप पर आएगा यूपी का ये मंदिर, पांडवों से जुड़ा है कनेक्शन, क्यों हो रही इसकी चर्चा?, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

Hindustan Special: टूरिज्म मैप पर आएगा यूपी का ये मंदिर, पांडवों से जुड़ा है कनेक्शन, क्यों हो रही इसकी चर्चा?

बरेली जिले की फरीदपुर तहसील में स्थित पहलऊनाथ शिव मंदिर को भी टूरिज्म मैप पर लाया जाएगा। मंदिर के विकास को 1.03 करोड़ रुपया जारी हुआ है।

Tue, 14 April 2026 08:46 AMDinesh Rathour आशीष दीक्षित, बरेली
share
Hindustan Special: टूरिज्म मैप पर आएगा यूपी का ये मंदिर, पांडवों से जुड़ा है कनेक्शन, क्यों हो रही इसकी चर्चा?

Hindustan Special: धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यूपी सरकार लगातार कार्य कर रही है। इसी कड़ी में अब बरेली जिले की फरीदपुर तहसील में स्थित पहलऊनाथ शिव मंदिर को भी टूरिज्म मैप पर लाया जाएगा। मंदिर के विकास को 1.03 करोड़ रुपया जारी हुआ है। मान्यता है कि द्वापर युग के इस मंदिर की स्थापना पांडवों ने की थी। यहां का शिवलिंग स्वयंभू माना जाता है।

फरीदपुर स्थित पहलऊनाथ शिव मंदिर का स्थानीय स्तर पर बहुत महत्व है। सावन के साथ-साथ महाशिवरात्रि पर यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। मान्यता है कि यह मंदिर द्वापर युग का है। यहां से गुजरते समय पांडवों को स्वयंभू शिवलिंग दिखे थे। इसके बाद पांडवों ने मंदिर की स्थापना की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी का एक ऐसे गांव की कहानी, जहां हर घर में है एक रेलकर्मी, 10 फीसदी शिक्षक

मंदिर परिसर में बाबा ने जीवित ली थी समाधि

यह स्थान अपनी ऐतिहासिक और तपस्यापूर्ण ऊर्जा के लिए प्रसिद्ध है, जहां लंबे समय तक श्री श्री 1008 बाबा प्रह्लाद नाथ ने भी तपस्या की। बाबा ने मंदिर परिसर में ही जीवित समाधि ली थी। आज भी यह समाधि श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बनी हुई है। स्थानीय स्तर पर काफी प्रसिद्ध होने के बाद भी मंदिर में बाहर से पर्यटक नहीं आते हैं। अब इस कमी को दूर करने की तैयारी है। पर्यटन विभाग यहां न केवल पर्यटक सुविधाएं विकसित कर रहा है बल्कि अपनी वेबसाइट पर भी इस मंदिर के विषय में जानकारी पोस्ट कर रहा है, ताकि दूर-दूर से लोग यहां आ सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गांवों के पास जाएंगे बाघ-तेंदुए तो लोगों को तुरंत चल जाएगा पता, जानें कैसे

विकास के लिए जारी हुआ बजट

पहलऊनाथ शिव मंदिर में पर्यटक सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। मंदिर परिसर में बहुउद्देशीय हाॅल, संत विश्राम गृह, पाथ-वे और उद्यान के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। शासन ने परियोजना को मंजूरी देते हुए 103.05 लाख का बजट स्वीकृत किया है। इससे निर्माण कार्य शुरू भी हो गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।