High alert in UP for the Alvida jumma namaz, DGP issues strict instructions to police officers अलविदा की नमाज को लेकर यूपी में हाई अलर्ट, डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अलविदा की नमाज को लेकर यूपी में हाई अलर्ट, डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश

अलविदा की नमाज को लेकर यूपी में हाई अलर्ट किया गया। डीजीपी राजीव कृष्ण ने इस संबंध में सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों, पुलिस कमिश्नरों और आईजी व एडीजी को निर्देश जारी किए हैं।

Thu, 12 March 2026 10:30 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
अलविदा की नमाज को लेकर यूपी में हाई अलर्ट, डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश

UP News: ईरान और इज़रायल व अमेरिका के बीच छिड़े युद्ध के मद्देनज़र उत्तर प्रदेश में अलविदा की नमाज़ पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। डीजीपी राजीव कृष्ण ने इस संबंध में सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों, पुलिस कमिश्नरों और आईजी व एडीजी को निर्देश जारी किए हैं। कहा गया है कि अलविदा की नमाज़ के दौरान पूरी तरह सतर्कता बरती जाए। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नमाज़ के बाद किसी को भी अनाधिकृत रूप से एक जगह एकत्र होने की अनुमति नहीं होगी। वहीं लखनऊ में ड्रोन से निगरानी की जाएगी।

दरअसल, डीजीपी राजीव ने संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अफवाह फैलाने वालों और सोशल मीडिया पर नज़र रखने को कहा गया है। इस संबंध में यूपी एसटीएफ के अलावा अन्य खुफिया एजेंसियों को भी सतर्क कर निगाह बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और अराजकतत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस को लेकर योगी ने हाईलेवल मीटिंग की, अफसरों को ये निर्देश

ड्रोन से कड़ी निगरानी के बीच अलविदा की नमाज आज

राजधानी लखनऊ ऐशबाग ईदगाह में ईद-उल-फित्र और अलविदा की तैयारियों के सिलसिले में ईदगाह कमेटी, इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया और जिला व पुलिस प्रशासन की बैठक हुई। बैठक में जिला प्रशासन के अधिकारियों, उलमा समेत अन्य ने शिरकत की। ईदगाह इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि अलविदा की नमाज शुक्रवार को अदा की जाएगी। ऐसे में नगर निगम सभी मस्जिदों के पास सफाई का विशेष ध्यान रखे। जामा मस्जिद ईदगाह लखनऊ में अलविदा की नमाज शुक्रवार को 12:45 बजे अदा की जाएगी। वहीं, पुलिस प्रशासन सुरक्षा के लिहाज से ड्रोन से निगरानी करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:थाने-चौकी पर तैनाती का आधार यह हो, जिलों के अधिकारियों को यूपी DGP के निर्देश

मौलाना महली ने कहीं ये बातें

ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि रमजानुल मुबारक के रोजों के पूरे होने पर ईद-उल-फित्र खुशी और जश्न के साथ मनाया जाता है। यह मुसलमानों का ऐसा त्योहार है, जिसमें अन्य धर्मों के अनुयायी भी शरीक होकर खुशियां बांटते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन के अफसरों से कहा कि वह ईद की नमाज अदा करने वालों को अधिक सुविधाएं मुहैया कराएं। मौलाना ने कहा कि ईद का चांद 19 मार्च को देखा जाएगा। यदि चांद दिख गया तो 20 मार्च को, अन्यथा 21 मार्च को पूरे देश में ईद मनाई जाएगी। इसलिए इर्दगाह मैदान और आसपास में विशेष सफाई कराई जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिंगर बादशाह के एलबम टटीरी का यूपी में भी विरोध, अपर्णा यादव ने खोला मोर्चा
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।