Hemvati Nandan Bahuguna was pivotal pillar politics said CM Yogi on birth anniversary former Chief Minister राजनीति के महत्वपूर्ण स्तंभ थे हेमवती नंदन बहुगुणा, पूर्व सीएम की जयंती पर बोले सीएम योगी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

राजनीति के महत्वपूर्ण स्तंभ थे हेमवती नंदन बहुगुणा, पूर्व सीएम की जयंती पर बोले सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुगुणा जी भारत की राजनीति के महत्वपूर्ण स्तंभ थे। उनका जन्म तत्कालीन उत्तर प्रदेश (वर्तमान उत्तराखंड) के पौढ़ी गढ़वाल जनपद में 25 अप्रैल 1919 को हुआ था।

Sat, 25 April 2026 12:51 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान
share
राजनीति के महत्वपूर्ण स्तंभ थे हेमवती नंदन बहुगुणा, पूर्व सीएम की जयंती पर बोले सीएम योगी

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सीएम स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की पावन जयंती पर उन्हें नमन किया और योजना भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुगुणा जी भारत की राजनीति के महत्वपूर्ण स्तंभ थे। उनका जन्म तत्कालीन उत्तर प्रदेश (वर्तमान उत्तराखंड) के पौढ़ी गढ़वाल जनपद में 25 अप्रैल 1919 को हुआ था।

प्रारंभिक शिक्षा गांव में अर्जित करने के उपरांत उच्च शिक्षा के लिए वह प्रयागराज आ गए थे। 1942 से 1946 तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आह्वान पर ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ में बहुगुणा जी की सक्रिय सहभागिता रही, जिस कारण ब्रिटिश सरकार ने उन्हें जेल में भी डाला था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में पहली मई से 30 जून तक गांव-गांव होगा सर्वे, क्या करने जा रही योगी सरकार

1952 में पहली बार बने उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुगुणा जी ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रखर छात्रनेता के रूप में अपनी छाप छोड़ी। वह देश के स्वाधीनता आंदोलन में लगातार सक्रिय रहे। आजादी के बाद 1952 के पहले आम चुनाव में वह पहली बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य बने। उन्हें प्रदेश सरकार के मंत्री के रूप में भी कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ था। उत्तर प्रदेश में विभिन्न विभागों के मंत्री तथा मुख्यमंत्री के रूप में उनकी सेवाएं सराहनीय रहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पुलिस को मिलेंगी 986 नई लेडी सिंघम, CM योगी लेंगे दीक्षांत परेड की सलामी
ये भी पढ़ें:'लैब टू लैंड’ से बदली खेती, किसानों की आय बढ़ी; कृषि सम्मेलन में बोले योगी

देश के प्रति उनकी सेवा वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणा

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर बहुगुणा जी का अपना विजन था। उसे आज भी प्रभावी रूप से धरातल पर उतरते हम सभी महसूस कर सकते हैं। बहुगुणा जी ने केंद्र सरकार में भी अनेक मंत्रालयों में सेवाएं दीं। लंबे राजनीतिक व सार्वजनिक जीवन में देश के प्रति उनकी सेवा उल्लेखनीय रही हैं, जो वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक नीरज बोरा, अमरेश कुमार, विधान परिषद सदस्य लालजी प्रसाद निर्मल, रामचंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।