heavy rain in 19 districts of up today showers in 53 districts lightning alert UP Rain Today: यूपी के 19 जिलों में आज भारी बारिश, 53 जिलों में बौछारें; बिजली गिरने का अलर्ट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Rain Today: यूपी के 19 जिलों में आज भारी बारिश, 53 जिलों में बौछारें; बिजली गिरने का अलर्ट

यूपी में मानसून अपना असर खुलकर दिखा रहा है। मौसम विज्ञानियों ने आज भी प्रदेश के 19 जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही 53 जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बिजली भी गिर सकती है। मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी ट्रफ लाइन लखनऊ के करीब है। मंगलवार को भी बारिश होगी।

Mon, 23 June 2025 05:43 AMAjay Singh प्रमुख संवाददाता, लखनऊ
share
UP Rain Today: यूपी के 19 जिलों में आज भारी बारिश, 53 जिलों में बौछारें; बिजली गिरने का अलर्ट

UP Rain Today: उत्तर प्रदेश में मानसून का असर अब ठीक से दिखने लगा है। बीते 24 घंटों से मानसून के चलते यूपी के पूर्वी हिस्सों में हल्की से मध्यम तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश हुई। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने और बारिश जनित हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। अमौसी स्थित प्रदेश के मौसम मुख्यालय के अनुसार सबसे ज्यादा 132 मिलीमीटर वर्षा ललितपुर में दर्ज की गई। मौसम विभाग ने लखनऊ समेत 19 जिलों में सोमवार को भारी बारिश और 53 जिलों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने, बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

वेस्ट यूपी के कुछ जिलों में रविवार को बारिश हुई तो कई उमस से परेशान रहे। मुजफ्फरनगर के गांव शेरनगर में तीन साल का मासूम पैर फिसलने से नाले के बहाव में बह गया। मुरादाबाद-अमरोहा में बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई, दो अन्य महिलाओं समेत कई घायल हो गए। सहारनपुर के बिजलीघर पर बिजली गिरने से मशीनों में आग लग गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Rain: यूपी में आज और कल होगी भारी बारिश, इन 15 शहरों के लिए ऑरेन्ज अलर्ट जारी

देवरिया में बिजली गिरने से एक की मौत

देवरिया में बारिश के दौरान बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई, सिद्धार्थनगर में दो लोग झुलस गए।

चिपचिपी गर्मी ने किया परेशान, आज और कल तेज हवा-बारिश का अलर्ट

बारिश का सिलसिला मानसून सक्रिय होने के तीसरे दिन भी जारी रहा। इस बीच दिन में धूप निकली, फिर बादल छाए और कुछ स्थानों पर वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी ट्रफ लाइन लखनऊ के करीब होने की वजह से सोमवार और मंगलवार को शहर के ज्यादातर इलाकों में रुक रुक कर वर्षा होने का पूर्वानुमान है। भारी बारिश की भी चेतावनी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जींस-टॉप में भीख मांग रही युवतियों को देख पुलिस भी रह गई दंग , 9 को पकड़ा

मौसम विभाग के अनुसार भारी बारिश का पैमाना 64 मिलीमीटर से अधिक है। बावजूद इसके लखनऊ में बीते वर्षों के दौरान कई बार एक से डेढ़ घंटे में 40 से 50 मिलीमीटर वर्षा हो गई। ऐसे में शहर के अधिकांश इलाके टापू में तब्दील हो जाते हैं। अगले दो दिन इस तरह की बारिश की आशंका बनी हुई है। साथ ही तेज हवा चलने और बिजली कड़कने का पूर्वानुमान भी है। वहीं, रविवार को सुबह की शुरुआत हल्की बारिश से हुई।

दोपहर में कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। अमौसी स्थित प्रदेश के मौसम मुख्यालय के अनुसार सुबह 8:30 से शाम 8:30 के बीच 12.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। बदली बारिश की वजह से दिन का तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। यह 33.9 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी की वजह से उमस ज्यादा रही। आर्द्रता 92 फीसदी तक पहुंच गई।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।