headmaster beaten up for molesting girl students villagers surround government school यूपी: छात्राओं से छेड़खानी में हेडमास्टर की पिटाई, ग्रामीणों ने घेरा स्कूल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी: छात्राओं से छेड़खानी में हेडमास्टर की पिटाई, ग्रामीणों ने घेरा स्कूल

छात्राओं ने बताया कि प्रधानाध्यापक पिछले 12 दिनों से उनके साथ गलत हरकत कर रहा था। वह उन्हें डराता-धमकाता था और स्कूल से नाम काटने की धमकी देता था। इससे नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार को विद्यालय खुलते ही प्रधानाध्यापक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।

Mon, 9 Feb 2026 11:14 PMAjay Singh संवाददाता, वाराणसी
share
यूपी: छात्राओं से छेड़खानी में हेडमास्टर की पिटाई, ग्रामीणों ने घेरा स्कूल

वाराणसी के पिसौर क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाली तीन छात्राओं से छेड़खानी करने के आरोप में प्रधानाध्यापक की सोमवार को परिजनों और ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। घटना के बाद आरोपी शिक्षक के खुद को एक कमरे में बंद कर लेने से आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय का घेराव कर दिया। सूचना मिलने पर डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार, एसडीएम सदर नितिन सिंह समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपी शिक्षक को शिवपुर थाने पहुंचाया। वहां एक छात्रा की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी शिक्षक के खिलाफ सात धाराओं में केस दर्ज किया गया है और देर शाम तक उससे थाने में पूछताछ जारी थी।

उधर, मामले की जानकारी मिलते ही बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने प्रधानाध्यापक पदमाकर सिंह को निलंबित कर दिया। उन्होंने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी और आरोप साबित होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। छात्राओं के परिजनों के अनुसार शनिवार को स्कूल से घर लौटने के बाद छात्राओं को अचानक सीने में दर्द होने लगा। पूछताछ करने पर उन्होंने आपबीती सुनाई। छात्राओं ने बताया कि प्रधानाध्यापक पिछले 12 दिनों से उनके साथ गलत हरकत कर रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्लास रूम में घुसकर सहपाठी ने छात्रा को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ा लिया

विरोध करने पर वह उन्हें डराता-धमकाता था और स्कूल से नाम काटने की धमकी देता था। इससे नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार को विद्यालय खुलते ही प्रधानाध्यापक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान विद्यालय में तैनात अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौके से भाग खड़े हुए। अपनी जान बचाने के लिए आरोपी शिक्षक ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया, जिसके बाद परिजन और ग्रामीण कमरे के बाहर हंगामा करने लगे। इसी बीच पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के पहुंचने पर आरोपी को थाने ले जाया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में आयुष्मान योजना से हट सकते हैं 700 अस्पताल, इस वजह से लटकी तलवार

थाने ले जाने के दौरान भीड़ ने दौड़ाया

छात्राओं के साथ छेड़खानी के आरोपी प्रधानाध्यापक को पुलिस जब कमरे से बाहर निकाल कर थाने ले जाने लगी। इस बीच परिजन और ग्रामीणों ने उसे दौड़ा लिया, लेकिन पुलिस ने आरोपी को सुरक्षित निकालकर वाहन में बैठाकर थाने ले आई। घटना से ग्रामीण इतने नाराज थे कि वह शिक्षक को सबक सिखाने के लिए जूते-चप्पल की माला पहनाना चाहते थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी प्रधानाध्यापक छात्राओं को गंदे वीडियो भी दिखाता था। विरोध करने पर वह उन्हें डराता और धमकाता था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।