He strangled his girlfriend to death in a guest house and hanged himself; the rope suddenly broke गेस्ट हाउस में प्रेमिका का गला दबाकर खुद लगाई फांसी, अचानक टूट गई रस्सी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गेस्ट हाउस में प्रेमिका का गला दबाकर खुद लगाई फांसी, अचानक टूट गई रस्सी

यूपी के वाराणसी में प्रेमी ने नीट की तैयारी कर रही प्रेमिका को कमरा बुक कर गेस्ट हाउस में बुलाया। यहां किसी बात पर उससे विवाद हुआ तो पहले गला दबाया और तकिया से मुंह दबा दिया। उसे मरा समझकर खुद भी फांसी पर लटका लेकिन रस्सी टूटने से बच गया।

Mon, 10 Nov 2025 09:27 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
गेस्ट हाउस में प्रेमिका का गला दबाकर खुद लगाई फांसी, अचानक टूट गई रस्सी

यूपी के वाराणसी में प्रेमी ने नीट की तैयारी कर रही प्रेमिका को कमरा बुक कर गेस्ट हाउस में बुलाया। यहां किसी बात पर उससे विवाद हुआ तो पहले गला दबाया और तकिया से मुंह दबा दिया। उसे मरा समझकर खुद भी फांसी पर लटका लेकिन रस्सी टूटने से बच गया। इसके बाद लखनऊ भाग गया और वहां जाकर पुलिस को प्रेमिका की हत्या की जानकारी दी। लखनऊ पुलिस से मिली सूचना पर वाराणसी की पुलिस गेस्ट हाउस पहुंची तो प्रेमिका की सांसें भी चल रही थीं। मामला बीएचयू के पास मलहिया (लंका) की मारुति नगर कॉलोनी स्थित रामत्व ड्रीम विला गेस्ट हाउस में हुआ है। प्रेमिका को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

सोनभद्र के राजखड़ (दुद्धी) निवासी 20 वर्षीय मनीष कुशवाहा का दुद्धी की 19 वर्षीय युवती से प्रेम संबंध है। दोनों के परिजन भी शादी के लिए तैयार थे। युवती वाराणसी में किराये पर रहकर नीट की तैयारी कर रही है। युवक ने युवती की तस्वीर किसी अन्य के साथ देखी था। इसे लेकर दोनों की लड़ाई हुई थी। दोनों मिलकर बात करने के लिए राजी हुए। शनिवार को मनीष ने मारुति नगर स्थित रामत्व ड्रीम विला गेस्ट हाउस में ऑनलाइन कमरा बुक किया। दोनों गेस्ट हाउस पहुंचे तो यहां रात में दोनों का आपस में विवाद हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में अलसुबह एनकाउंटर, 50 हजारी हसीन को किया ढेर, पिस्टल-कार बरामद

इसी दौरान मनीष ने युवती की हत्या के लिए पहले गला दबाया फिर तकिए से मुंह दबाकर हत्या की कोशिश की। युवती अचेत हो गई। युवक को लगा कि उसकी मौत हो गई है। युवक ने भी फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार रस्सी टूट जाने के बाद उसने आत्महत्या का फैसला छोड़ दिया। कमरे का दरवाजा बंद कर लखनऊ भाग गया। उसके बाद गोमती नगर थाने पर पहुंचा। परिजनों एवं पुलिस को घटना की जानकारी दी। युवक के परिजनों ने अपने ग्राम प्रधान को सूचना दी।

आरोपी को लेने बनारस पुलिस लखनऊ पहुंची

गेस्ट हाउस में प्रेमिका की हत्या की कोशिश के आरोपी को लखनऊ से लाने के लिए लंका थाने की एक टीम रवाना हो गई। वहां से देर रात युवक को लेकर वाराणसी के लिए निकली। लंका पुलिस को सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली। पुलिस गेस्ट हाउस का पता ढूंढ़ते हुए पहुंची। वहां कमरे का दरवाजा खोला तो बिस्तर पर युवती की सांस चल रही थी। उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। अभी उसे होश नहीं आया है। रात में युवती के परिजन भी ट्रामा सेंटर पहुंच गए थे। इलाज के बाद पुलिस में शिकायत करने की बात कही। आरोपी युवक दुद्धी में मोबाइल की दुकान चलाता है।

अवैध रूप से होम स्टे का संचालन

पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक को भी हिरासत में लिया है। संचालक ने रामत्व ड्रीम विला गेस्ट हाउस में दो-दो मंजिला के पांच मकान बनवाए है। दो मकान बेच चुका है। तीन मकान को होम स्टे के तौर पर ऑनलाइन बुकिंग करता है। दो मंजिला पूरा मकान ही बुक होता था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।