Early morning encounter in hapur Police killed Haseen, carrying a reward of 50,000 rupees, pistol vehicle recovered यूपी में अलसुबह एनकाउंटर, 50 हजार का इनामी हसीन को पुलिस ने मार गिराया, पिस्टल और कार बरामद, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में अलसुबह एनकाउंटर, 50 हजार का इनामी हसीन को पुलिस ने मार गिराया, पिस्टल और कार बरामद

यूपी में सोमवार की अलसुबह पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर हुआ है। हापुड़ में हुए एनकाउंटर में पुलिस ने 50 हजार के इनामी हसीन को मार गिराया है। कपूरपुर पुलिस के साथ हसीन की मुठभेड़ हुई है।

Mon, 10 Nov 2025 09:02 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में अलसुबह एनकाउंटर, 50 हजार का इनामी हसीन को पुलिस ने मार गिराया, पिस्टल और कार बरामद

यूपी में सोमवार की अलसुबह पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर हुआ है। हापुड़ में हुए एनकाउंटर में पुलिस ने 50 हजार के इनामी हसीन को मार गिराया है। कपूरपुर पुलिस के साथ हसीन की मुठभेड़ हुई है। उसके पास से पुलिस ने पिस्टल और अन्य हथियारों के साथ ही एक गाड़ी भी बरामद की है। हसीन संभल का रहने वाला था। उस पर गोहत्या समेत दो दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं। इनामी बदमाश के खिलाफ हापुड़, संभल के साथ ही मुजफ्फरनगर में भी केस दर्ज हैं। कई मामलों में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानजंय सिंह ने बताया कि रविवार देर रात को यूपी-112 पर सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव सपनावत के जंगल में गौकशी कर रहे हैं। इस सूचना पर कपूरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर गौकशी करने वाले बदमाश कार में सवार होकर फरार होने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए बदमाशों का पीछा किया तो एक बदमाश ने कपूरपुर थाना प्रभारी पर फायरिंग करते हुए जानलेवा हमला कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:थाने और पुलिस वालों के घर चोरी करने वाला गिफ्तार, मॉडस अपरेंडी सुन हर कोई हैरान

जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया था। पुलिस ने घायल बदमाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलाना में भर्ती कराया गया था। वहां सेउसकी हालत गंभीर देख उसे पिलखुवा के रामा अस्पताल के हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया था। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जिला संभल के थानाअसमौली के गांव मैनोटा निवासी हसीन के रुप में हुई।

जांच के बाद पता लगा है कि मारा गया कुख्यात गौकशी करने वाला था। आरोपी के खिलाफ मुजफ्फरनगर, संभल, अमरोहा,गौतमबुद्धनगर में गौकशी, हत्या का प्रयास और गैंगस्टर एक्ट आदि में करीब 25 मुकदमे दर्ज हैं। मृतक बदमाश पर 50 हजार का ईनाम था। मृतक बदमाश के पास से घटना में प्रयुक्त कार, अवैध पिस्टल, कारतूस व खोखा बरामद किया गया है। उसके गैंग के अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटीहुईहै।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।