He chopped third wife body into pieces stuffed remains into trunk and burned them major revelation Preeti murder case तीसरी पत्नी के कर दिए थे टुकड़े-टुकड़े, फिर संदूक में भरकर जलाया था शव, प्रीती हत्याकांड में बड़ा खुलासा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

तीसरी पत्नी के कर दिए थे टुकड़े-टुकड़े, फिर संदूक में भरकर जलाया था शव, प्रीती हत्याकांड में बड़ा खुलासा

झांसी हुए प्रीति हत्याकांड से पुलिस ने पूरी तरह से पर्दा उठा दिया है। रिटायर्ड रेल कर्मचारी ने अपने से 32 साल छोटी तीसरी पत्नी की किसी और से बात के शक पर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की थी।

Mon, 19 Jan 2026 07:16 PMDinesh Rathour झांसी
share
तीसरी पत्नी के कर दिए थे टुकड़े-टुकड़े, फिर संदूक में भरकर जलाया था शव, प्रीती हत्याकांड में बड़ा खुलासा

यूपी के झांसी हुए प्रीति हत्याकांड से पुलिस ने पूरी तरह से पर्दा उठा दिया है। रिटायर्ड रेल कर्मचारी ने अपने से 32 साल छोटी तीसरी पत्नी की किसी और से बात के शक पर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की थी। साक्ष्य छुपाने के लिए शरीर के टुकड़े-टुकड़े करके बड़े संदूक में जलाया। रविवार तड़के अवशेषों को ठिकाने लगाने जाते वक्त ऑटो चालक की सूचना पर राज खुला। पुलिस इसमें शामिल हत्यारोपी की दूसरी पत्नी और बेटे को भी गिरफ्तार है। उसकी निशानदेही पर आलानकब भी बरामद कर लिया है।

ये था मामला

खातीबाबा इलाके की रहने वाली प्रीति (36) पत्नी राजकुमार एक रेलवे अफसर के घर खाना बनाती थी। उसके अपने से 27 साल बड़े नंदनपुरा पुरा निवासी रेलवे से रिटायर्ड कर्मचारी राम सिंह से संबंध हो गए थे। वह रामसिंह की तीसरी पत्नी के रूप में रह रही थी और वह काफी पैसा खर्च कराती थी। इसको लेकर राम सिंह ने सीपरी बाजार के ब्रह्मनगर कॉलोनी में एक किराए से मकान लिया था।

संदूक से खौफनाक राज

शनिवार की रात ब्रह्मनगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले राम सिंह ने 400 रुपए में ऑटो बुक की और सामान को मिनर्वा चौराहा पर छोड़ने को कहा। वह ऑटो के पीछे बाइक से आता रहा। कुछ देर बाद गायब हो गया। तब ऑटो चालक जय सिंह को शक हुआ। उसने पीछे मुड़कर देखा तो बैग से दुर्गंध आ रही थी। पानी बह रहा था। घबराकर उसने पुलिस को सूचना दी। जैसे बैग खोला तो पुलिस दंग रह गई। उसमें महिला की जली हड्डियां, अंग और चिता की राख भरी थी। जांच में उसकी पहचान रामसिंह की तीसरी पत्नी प्रीति के रूप में हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में दिनदहाड़े एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, खून से सनी मिलीं लाशें

10 दिन पहले कुल्हाड़ी से काटकर की थी हत्या

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया कि पूछताछ में हत्यारोपी रामसिंह ने बताया कि वह प्रीति से बतौर पत्नी प्यार करता था। मगर वो किसी और के संपर्क में आ गई थी। लगातार रुपए की डिमांड कर रही थी। न देने पर धमकी देती थी। इसके तंग आकर उसके कत्ल की कहानी रची। बीती 8 जनवरी को वह प्रीति को लेकर किराए के मकान में गया। वहां कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी और शव को कमरे में छिपा दिया। प्लानिंग के तहत उसने नीले रंग का ड्रम खरीदा था। लेकिन, शव उसमें न रखकर लोहे के बड़े संदूक में रखा।

शव के टुकड़ों को जलाया

ताछ में हत्यारोपी ने बताया कि हत्या के बाद वह उसे कंबल उड़ाया और उसी कमरे में वह भी रहा। जब कुछ दिन हो तो दुर्गंध मिटाने के लिए शव के टुकड़ों को संदूक में रखकर जला डाला। जिससे कुछ टुकड़े अधजले रह गए।

शव को उड़ाता था कंबल

एसएसपी ने बताया कि टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की तो पता चला कि आरोपी रामसिंह द्वारा प्रीति की हत्या करने के बाद उसे सर्दी से बचाव के लिए कंबल उड़ाता रहा। इतना ही आरोपी हत्या के बाद खुद आत्महत्या करने की फिराक में था। लेकिन उससे पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में अजब-गजब: आयकर विभाग ने मजदूर को भेज दिया सात करोड़ का नोटिस

ऐसे हुआ दूसरी पत्नी पर शक

हत्यारोपी ने शव को ठिकाने लगाने के लिए दूसरी पत्नी गीता और बेटे को बताया था। बेटा नितिन चार लोगों को लेकर आया। इन सभी लोगों ने मिलकर ऑटो में बैग लदवाया था। रास्ते में ही चालक को शक हो गया। इस दौरान मुख्य आरोपी राम सिंह रास्ते से ही भाग निकला। सैंथर गेट पहुंचकर चालक ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने बक्से से महिला के शरीर के अधजले टुकड़े एवं कोयला बरामद कर लिया। आरोपी पत्नी और बेटे को पकड़ने के बाद देर शाम राम सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया।

बेटे-पत्नी को भी को दबोचा

रामसिंह के साथ उसकी तीसरी पत्नी की हत्या में दूसरी पत्नी और उसका बेटा भी शामिल था। पूछताछ में बेटे नितिन परिहार ने कुबूल किया कि संदूक में प्रीती के अवशेष हैं। जिनकी हत्या ब्रह्म नगर स्थित किराए के मकान में की गई थी। बाद मे पुलिस ने मृतका के पति तहरीर पर थाना सीपरी बाजार में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी रामसिंह और उसकी पत्नी गीता व बेटे नितिन को गिरफ्तार कर लिया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया सामान भी बरामद किया है।

आत्महत्या का था इरादा

एसएसपी ने बताया राम सिंह ने प्रीति के शव को संदूक में डालकर जला दिया। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने जाते वक्त राज खुल गया। पकड़े जाने के डर से वह नदी में कूदकर आत्महत्या करने जा रहा था। तभी पुलिस ने उसे धर-दबोचा। साथ ही दूसरी पत्नी गीता और बेटे नितिन को भी गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस को सूचना देने पर ऑटो चालका का भी सम्मान किया जाएगा। उन्होंने हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को भी पुरुस्कृत करने की बात कही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।