havoc caused by storms and rain in uttar pradesh 12 people dead UP Weather: कहीं बिजली गिरी, कहीं खंभे गिरे; यूपी में आंधी-बारिश का कहर, 12 लोगों की मौत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: कहीं बिजली गिरी, कहीं खंभे गिरे; यूपी में आंधी-बारिश का कहर, 12 लोगों की मौत

यूपी में शनिवार को आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई। वाराणसी मंडल में पांच लोगों ने जान गंवाई। कासगंज में लिंटर गिरने से तीन और लखनऊ में जर्जर दीवार ढहने से छह वर्षीय बच्ची की मौत हुई। मौसम विभाग ने अब तापमान बढ़ने की संभावना जताई है।

Sat, 13 June 2026 10:37 PMsandeep हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, लखनऊ
share
UP Weather: कहीं बिजली गिरी, कहीं खंभे गिरे; यूपी में आंधी-बारिश का कहर, 12 लोगों की मौत

यूपी में आंधी-बारिश ने शनिवार को कई जिलों में कहर बरपाया। अलग-अलग हादसों में 12 लोगों की जान चली गई। हादसों का सबसे ज्यादा असर वाराणसी और आसपास के जिलों में देखने को मिला, जहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई। कासगंज में मकान का लिंटर गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों व सोरों में मकान का छज्जा गिरने से एक युवक की जान चली गई। वहीं, बाराबंकी में विद्युत पोल गिरने से महिला और लखनऊ में जर्जर दीवार ढहने से मासूम की मौत हो गई। आंधी-पानी से प्रयागराज में भी एक व्यक्ति की जान चली गई। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने के बाद अब तापमान बढ़ने का सिलसिला शुरू होगा। लखनऊ की मदेयगंज निवासी जोया (6) बारिश के बीच कुछ सामान लेने निकली थी। इस दौरान पड़ोस में एक खाली प्लाट की जर्जर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई जिसकी चपेट में जोया और एक बुजुर्ग आ गए।

मलबे में दबने से मासूम बच्ची की मौत

परिजनों ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से मलबे में दबे बच्ची और बुजुर्ग को बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में पास के राजधानी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने जोया को मृत घोषित कर दिया। कासगंज में सिढ़पुरा के शेखुपुरा में शनिवार की सुबह चार बजे बजे आसमान में गड़गड़ाहट के साथ आई आंधी व बारिश सिढ़पुरा के शेखुपुरा गांव में एक परिवार के लिए जानलेवा साबित हुई। जिस समय आंधी बारिश आई, उस समय वीरभान सिंह अपने परिवार के साथ मकान में सो रहे थे। बारिश के दौरान मकान का लिंटर अचानक भरभराकर गिर गया। लिंटर के मलबे में दबने से वीरभान, वीरभान की पत्नी नीलम व पुत्री काव्या (3)की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य घटना सोरों के गांव उर्केरी हुई। यहां मकान का छज्जा गिरने से गांव के नन्नू उर्फ देवी राम की मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीमेंट फैक्ट्री, पावर प्लांट समेत कई बड़े उद्योग स्थापित करने की तैयारी: सीएम
ये भी पढ़ें:भारत में खेती-किसानी कभी घाटे का सौदा नहीं रही, बीएचयू में बोले सीएम योगी

मध्य यूपी, बुंदेलखंड और गोरखपुर-बस्ती मंडल में बरसे बादल

हादसों की खबरों के बीच, प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में आंधी-पानी का दौर जारी रहा। सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 तक गोरखपुर में 6.2, सुलतानपुर में 27.4, अयोध्या में 33.8, फुर्सतगंज में 16.5 और लखनऊ में 5.0 मिलीमीटर वर्षा हुई। इसके पूर्व सुबह 8:30 बजे तक हरदोई में 5.6 मिलीमीटर, लखनऊ में 2.7 मिलीमीटर और बाराबंकी में 1.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके बाद रायबरेली में 0.6 मिलीमीटर, कानपुर देहात में 0.2 मिलीमीटर और चित्रकूट में 0.1 मिलीमीटर की बहुत हल्की बौछारें पड़ी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।