CM Yogi stated preparations underway set up several major industrie including cement factory and a power plant Dhuriapar सीमेंट फैक्ट्री, पावर प्लांट समेत कई बड़े उद्योग स्थापित करने की तैयारी, सीएम योगी ने बताया जगह का नाम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सीमेंट फैक्ट्री, पावर प्लांट समेत कई बड़े उद्योग स्थापित करने की तैयारी, सीएम योगी ने बताया जगह का नाम

गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी ने 295 करोड़ लागत वाली 319 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने धुरियापार में बंद पड़ी चीनी मिल की खाली जमीन पर सीएनजी का प्लांट लगवाया।

Sat, 13 June 2026 08:48 PMDinesh Rathour बड़हलगंज/गोरखपुर, हिन्दुस्तान टीम
share
सीमेंट फैक्ट्री, पावर प्लांट समेत कई बड़े उद्योग स्थापित करने की तैयारी, सीएम योगी ने बताया जगह का नाम

CM Yogi in Gorakhpur: यूपी के नौजवानों को काम के सिलसिले में अब दूसरी जगह नहीं जाना पड़ेगा। अब प्रदेश में सीमेंट फैक्ट्री, पावर प्लांट समेत कई बड़े उद्योग लगाने की तैयारी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाढ़ की त्रासदी और कनेक्टिविटी के अभाव में यहां के लोग पलायन करते थे। आजीविका के लिए लोगों को विदेश जाना पड़ता था, लेकिन अब यहां के नौजवान को बाहर नहीं जाना होगा। उसे यहीं रोजगार के अवसर मिलेंगे। डबल इंजन सरकार ने धुरियापार में कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट (सीबीजी) प्लांट स्थापित किया है। अब यहां ग्रेटर गीडा बनाने जा रहे हैं। यहां सीमेंट फैक्ट्री, पावर प्लांट, डिस्टिलरी और अन्य बड़े उद्योग स्थापित होने जा रहे हैं। इससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

मुख्यमंत्री, शनिवार को चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र में बड़हलगंज, महुआपार स्थित गांधी इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने करीब 295 करोड़ लागत वाली 319 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने धुरियापार में बंद पड़ी चीनी मिल की खाली जमीन पर सीएनजी का प्लांट लगवाया। अमेरिका-ईरान के युद्ध के कारण दुनिया में संकट है लेकिन सीएनजी-एथेनॉल के कारण यहां काम बंद नहीं है। ऊर्जा में आत्मनिर्भर अमेरिका में भी महंगाई चार गुना हो गई है। लेकिन भारत में महंगाई नियंत्रित है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटी तो बेटी है…अखिलेश की बेटी के अपमान पर भड़के योगी; सपा प्रमुख को भी नसीहत

धुरियापार में हजारों निवेश के प्रस्ताव

सीएम ने कहा कि 2017 के पहले कोई सोचता नहीं था कि धुरियापार में इंडियन ऑयल का सीएनजी प्लांट लगेगा या गीडा धुरियापार में आ पाएगा। हम यहां ग्रेटर गीडा बनाने जा रहे हैं। अभी से हजारों करोड़ रुपये के प्रस्ताव आ गए हैं। जिन्हें हमें उद्योग के रूप में स्थापित करना है। इसमें सीमेंट की फैक्ट्री धुरियापार में लगने जा रही है। पावर प्लांट, आधुनिक पेंट व अत्याधुनिक डिस्टलरी भी बनेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऐसे लोगों को चुनकर न भेजें, CM योगी का विपक्ष पर हमला; जनता से किया आह्वान

सुरक्षा का बेहतरीन माहौल, माफिया मिट्टी में मिला

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत गरीबों का कल्याण, विकास योजना, सुरक्षा का बेहतरीन माहौल देते हुए माफिया को मिट्टी में भी मिलाता है। उन्होंने कहा कि एक समय रामजानकी मार्ग पर आवागमन ठप होता था। उपचार के लिए लखनऊ जाने को मजबूर होना पड़ता था। कनेक्टिविटी, रोडवेज बस व अन्य साधन तक नहीं थे। जैसे-तैसे व्यवस्था चल पाती थी, लेकिन आज कनेक्टिविटी बेहतर हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी सरकार से दुखी होकर PDA का हिस्सा बन गए शंकराचार्य; एटा में अखिलेश का दावा

जब विधायक ही ठेका-पट्टा करेगा तो क्या ही होगा

योगी ने कहा कि जो लोग आस्था-महापुरुषों को सम्मान, विकास की योजनाएं, नौजवान को रोजगार, उद्योग-धंधे नहीं ला सकते, बेटी-बहन को सुरक्षा, बाढ़ की समस्या का समाधान और सड़कों का निर्माण नहीं कर सकते तो ऐसे लोगों को नहीं चुनना चाहिए। जब गलत व्यक्ति को चुनते हैं तो अपने ऊपर बोझ व कलंक का ठप्पा लगाते हैं। उत्तर प्रदेश के साथ यही होता था, गलत लोग चुनकर जाते थे तो जनता का पैसा कुछ लोगों के ही विकास में लगता था। नौकरी में सेंध लगती थी। नौजवानों को नौकरी नहीं मिलती थी। पैसे का लेनदेन शुरू हो जाता था। ठेके पट्टे के लिए मारपीट होने लगती थी। जब विधायक ही स्वयं ठेका करेगा तो क्या होगा, यह बताने की आवश्यकता नहीं।

हम विकास, सुरक्षा और आस्था का सम्मान करेंगे

सीएम ने कहा कि हम विकास, सुरक्षा, आस्था का सम्मान करेंगे और समृद्धि की नई ऊंचाई की ओर लेकर जाएंगे। हम वहां ऐसे संस्थान खोलेंगे, जहां उद्योग के लिए युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा और उद्योग में नौकरी भी मिलेगी। हम यहीं ट्रेंड मैनपावर, बेटियों को नौकरी उपलब्ध कराएंगे। बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। सीएम ने कहाकि विकास और अर्थव्यवस्था को गति तभी मिलेगी, जब अच्छी सरकारें होंगी और सुरक्षा-सुशासन का माहौल होगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।