Meeting Held for Muharram Preparations in Sahabad Committee Formed मोहर्रम इंतजामिया कमेटी का गठन, हाफिज शफीकुद्दीन बने अध्यक्ष, Hathras Hindi News - Hindustan
More

मोहर्रम इंतजामिया कमेटी का गठन, हाफिज शफीकुद्दीन बने अध्यक्ष

Hathras News - पूर्व सपा जिलाध्यक्ष चौधरी भाजुद्दीन के आवास पर आयोजित बैठक में मोहर्रम इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारियों का स्वागत करते मोहर्रम इंतजामिया कमेटी का ग

Sat, 13 June 2026 12:34 AMNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share
मोहर्रम इंतजामिया कमेटी का गठन, हाफिज शफीकुद्दीन बने अध्यक्ष

सादाबाद। मोहर्रम की तैयारियों को लेकर पूर्व सपा जिलाध्यक्ष चौधरी भाजुद्दीन के आवास पर एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से मोहर्रम इंतजामिया कमेटी का गठन किया गया। इसमें हाफिज शफीकुद्दीन को अध्यक्ष तथा मुस्तफा कुरैशी को उपाध्यक्ष चुना गया। बैठक में मोहर्रम के दौरान होने वाले कार्यक्रमों एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया तथा सफल आयोजन के लिए सभी ने सहयोग का आश्वासन दिया।इस अवसर पर अबरार खान, नवाब कुरैशी, मास्टर रफीक, जैनुद्दीन चौधरी, जाहिद शाह, आमिर खान, जफरुद्दीन राइन, गुड्डू पेंटर, आसिफ गुरु, शहीदो पहलवान, आसिफ राइन, गफ्फार अब्बास, इस्लाम, शाकिर अल्वी, बसीम अल्वी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोहर्रम इंतजामिया कमेटी का गठन, हाफिज शफीकुद्दीन बने अध्यक्ष
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तीन दिवसीय छड़वा मोहर्रम मेला 25 जून से शुरू, कमेटी का किया गया पुनर्गठन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोहर्रम शांति और सौहार्द से मनाने पर जोर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।