तीन दिवसीय छड़वा मोहर्रम मेला 25 जून से शुरू, कमेटी का किया गया पुनर्गठन
छड़वा मोहर्रम मेला 25 जून से शुरू होगा और 27 जून को समाप्त होगा। बैठक में त्योहार शांति और साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। नई कमेटी का गठन भी किया गया, जिसमें अध्यक्ष नौशाद खान, उपाध्यक्ष बाबर अंसारी और सचिव कमालउद्दीन इराकी शामिल हैं।

कटकमसांडी, प्रतिनिधि। तीन दिवसीय छड़वा मोहर्रम मेला 25 जून से अष्टमी शुरू होगा जो 27 जून दशमी तिथि को संपन्न होगा। शांति सदभाव के साथ त्योहार मनाने को लेकर शुक्रवार को छड़वा मोहर्रम कमेटी की बैठक गदोखर रोड स्थित बैंकेट हॉल में किया गया । बैठक की अध्यक्षता खुटरा पंचायत के मुखिया अनवारूल हक ने की। बैठक में उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया है कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मोहर्रम का त्योहार आपसी एकता, साम्प्रदायिक सौहार्द और शांति से मनाया जाएगा। बैठक में उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से छड़वा मोहर्रम कमेटी का पुनर्गठन किया ।जिसमें
अध्यक्ष नौशाद खान उर्फ डिस्को ,उपाध्यक्ष बाबर अंसारी ,सचिव कमालउद्दीन इराकी , सचिव अकमल अंसारी , कोषाध्यक्ष इत्तेफाक अंसारी और प्रवक्ता निसार खान को चुना गया। बैठक में कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मोख्तार अहमद ,पूर्व सचिव नौशाद खान , पूर्व प्रवक्ता साजिद अली खान, मोहम्मद रब्बानी, मोहम्मद सिराजुद्दीन, अब्बु सलाम, मोहम्मद अकबर, मोहम्मद खालिद, मोहम्मद इसराइल, जहीर खान, शाहजान खान, एजाज अहमद, मोहम्मद निसार, महबूब आलम, नसीम अख्तर, मोहम्मद मुस्ताक, खातो मिंया, इरशाद आलम के अलावा 24 अखाड़ा के अखाड़ेधारी सदस्यों में इसराइल खान, गुलाम शाबिर, जमशेद खान, इम्तियाज अंसारी, अरशद खान, मोईनउल हक, नवाज अंसारी, हाजी असलम खान, शमसुउद्दीन अंसारी, मासूम अंसारी, अफसर आलम, मोहम्मद इम्तियाज, मोहम्मद शमशेर, मोहम्मद एहतेशाम, मोहम्मद मुस्ताक, मोहम्मद आजाद, मोहम्मद हैदर, मोहम्मद इस्लाम, मोहम्मद नसीम, मोहम्मद इम्तियाज अंसारी, मोहम्मद मुजफ्फर, मोहम्मद सिराजुद्दीन, मोहम्मद वाहिद, मोहम्मद सराजूल, शेख इत्तेफाक, ऐहसास अहमद, मोहम्मद हबीब, नौशाद खान, अकमुल अंसारी, सुलेमान अंसारी, मोहम्मद खालिद इकबाल, गुलाब हुसैन, मोहम्मद गुलजार, मोहम्मद इजहार, मोहम्मद शमीम, मोहम्मद शाहिद, महबूब भाई, मोहम्मद अनवर, मोहम्मद जिलानी, अब्दुल रज्जाक के अलावा काफी संख्या मे सदस्य उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन