groom girlfriend exposed him in front of the wedding party procession returned without the bride बारातियों के सामने प्रेमिका ने दूल्हे की खोल दी पोल, 16 घंटे बाद बिना दुल्हन वापस लौटी बारात, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बारातियों के सामने प्रेमिका ने दूल्हे की खोल दी पोल, 16 घंटे बाद बिना दुल्हन वापस लौटी बारात

शाहजहांपुर में शादी के दौरान दूल्हा की प्रेमिका ने आकर जमकर बवाल काटकर हंगामा कर दिया। दुल्हन को जानकारी होने पर उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के वापस चली गई। 

Tue, 25 Nov 2025 07:40 PMPawan Kumar Sharma संवाददाता, शाहजहांपुर
share
बारातियों के सामने प्रेमिका ने दूल्हे की खोल दी पोल, 16 घंटे बाद बिना दुल्हन वापस लौटी बारात

यूपी के शाहजहांपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी के दौरान दूल्हा की प्रेमिका ने आकर जमकर बवाल काटकर हंगामा कर दिया। दुल्हन को जानकारी होने पर उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के वापस चली गई। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दिए गए दान दहेज को वापस लेने के लिए पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली में दूल्हा पक्ष ने 14 लाख की रकम वापस कर दी।

सोमवार को क्षेत्र की एक बेटी की शादी की उसके परिवार के लोगों ने बहुत ही अच्छी व्यवस्था की। शादी हाल में सोमवार की रात बारात पहुंचने पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने भव्य स्वागत किया। वयमाला के समय दूल्हा के मोबाइल पर लगातार फोन आ रहे थे। वह फोन अटेंड करने के लिए बार-बार स्टेज से उठकर इधर-उधर जा रहा था और परेशान हो रहा था। तमाम लोगों ने उससे परेशानी का कारण पूछा लेकिन उसने टालमटोल कर दिया। इसी दौरान अचानक शादी हाल में उस समय हड़कंप मच गया जब दूल्हा के गांव की ही एक युवती शादी हाल में पहुंचकर हंगामा कर दिया। दूल्हे की शादी उसके साथ पहले से ही होने की बात कहने लगी। चर्चा है की युवती ने दूल्हे के साथ के कई फोटो भी लड़की पक्ष के लोगों को दिखाए। इसके बाद दूल्हा कोई जवाब नहीं दे सका। लड़की पक्ष के लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई और शादी करने से इनकार कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जंगल से निकले तेंदुए ने मचाया कहर, बकरी चरा रहे युवकों पर किया हमला, 5 घायल

दूल्हा ने काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद काफी देर तक समझौते की बात चलती रही लेकिन दुल्हन नहीं मानी। बारात बिना दुल्हन के वापस चली गई। चर्चा है कि लड़की पक्ष के लोगों ने तिलक में 14 लाख रुपए एवं अन्य सामान दिया था, इसको वापस लेने के लिए उन लोगों ने पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली में पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को बुलाकर पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक तिलक में दिए गए 14 लाख रुपए दूल्हा पक्ष के द्वारा वापस कर दिए गए। इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने कोई कार्रवाई नहीं की। फिलहाल शादी टूटने से लड़की पक्ष के लोग दूल्हा पक्ष के लोगों से काफी नाराज थे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।