Two major projects worth over Rs 580 crore in Bareilly and Kanpur received approval from the Yogi cabinet बरेली और कानपुर के लिए 580 करोड़ से ज्यादा की दो बड़ी परियोजनाएं, योगी कैबिनेट से मिली मंजूरी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बरेली और कानपुर के लिए 580 करोड़ से ज्यादा की दो बड़ी परियोजनाएं, योगी कैबिनेट से मिली मंजूरी

बरेली और कानपुर में 580 करोड़ से ज्यादा की पेयजल की दो बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी मिल गई है। दोनों योजनाएं शहरों की बड़ी आबादी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में मील का पत्थर साबित होंगी।

Tue, 2 Dec 2025 03:16 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
बरेली और कानपुर के लिए 580 करोड़ से ज्यादा की दो बड़ी परियोजनाएं, योगी कैबिनेट से मिली मंजूरी

योगी कैबिनेट ने शहरी पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं को हरी झंडी दे दी है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि अटल नवीकरण एवं शहरी रूपांतरण मिशन-अमृत 2.0 के तहत बरेली और कानपुर नगर निगम क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुधारने और नेटवर्क विस्तार के लिए कुल ₹582.74 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। दोनों योजनाएं शहरों की बड़ी आबादी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में मील का पत्थर साबित होंगी।

265.95 करोड़ की पेयजल पुनर्गठन परियोजना

बरेली नगर निगम में पेयजल प्रणाली को नए सिरे से विकसित करने के लिए फेज-1 पुनर्गठन परियोजना को व्यय वित्त समिति से ₹26,595.46 लाख की स्वीकृति मिल चुकी है। इसमें भारत सरकार का हिस्सा ₹8,530.96 लाख, राज्य सरकार का ₹14,504.95 लाख और नगर निगम का अंश ₹2,559.55 लाख शामिल है। परियोजना के पूरा होने पर बरेली में लगभग 92% आबादी, यानी करीब 9 लाख लोग, नियमित और सुरक्षित पेयजल आपूर्ति से कवर हो जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब यूपी के हर मंडल में होगा ये सेंटर, योगी की कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव के बाद अब यूपी की बारी; योगी को लेकर आरएसएस की ये है तैयारी

316.78 करोड़ की पाइपलाइन विस्तार योजना

कानपुर नगर निगम क्षेत्र के ईस्ट और साउथ सर्विस डिस्ट्रिक्ट में 100% आबादी तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए पाइपलाइन विस्तार परियोजना को ₹31,678.88 लाख की मंजूरी मिली है। इसमें भारत सरकार का योगदान ₹7,610.32 लाख, राज्य सरकार का ₹18,264.77 लाख और नगर निगम का हिस्सा ₹4,566.19 लाख है। परियोजना से कानपुर शहर के 33 वार्डों को सीधा लाभ मिलेगा और ईस्ट-साउथ जोन की पूरी आबादी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। जलजनित रोगों में भी कमी आने की उम्मीद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के 14 अस्पताल हाईटेक होंगे, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी वित्तीय स्वीकृत

दोनों परियोजनाओं से उत्तर प्रदेश के दो बड़े नगरों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था अधिक विश्वसनीय और आधुनिक होगी। सरकार का मानना है कि अमृत 2.0 के तहत ये निवेश शहरी बुनियादी ढांचे को नई मजबूती देंगे और करोड़ों लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाएंगे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।