government will recover the widow pension from women who are still receiving it after their second marriage दूसरी शादी के बाद भी डकार रहीं थीं विधवा पेंशन, अब एक-एक पाई वसूल करेगी सरकार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दूसरी शादी के बाद भी डकार रहीं थीं विधवा पेंशन, अब एक-एक पाई वसूल करेगी सरकार

कानपुर में विधवा पेंशन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जहां 33 महिलाएं दोबारा शादी करने के बावजूद विधवा पेंशन का लाभ ले रही थीं। जिला प्रोबेशन विभाग के सत्यापन में मामला सामने आने के बाद संबंधित महिलाओं की पेंशन रोक दी गई है।

Sat, 27 Dec 2025 10:36 AMPawan Kumar Sharma प्रमुख संवाददाता, कानपुर
share
दूसरी शादी के बाद भी डकार रहीं थीं विधवा पेंशन, अब एक-एक पाई वसूल करेगी सरकार

यूपी के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां 33 विधवाएं दोबारा शादी करने के बावजूद विधवा पेंशन का लाभ उठा रही थीं। जिला प्रोबेशन विभाग द्वारा किए गए सत्यापन में यह पोल खुली, जिसके बाद इन महिलाओं की पेंशन रोक दी गई और रिकवरी के आदेश जारी किए गए हैं।

जिला प्रोबेशन विभाग विधवाओं को प्रति माह 1000 रुपये पेंशन देता है। जिले में कुल 73,436 विधवाएं इस लाभ का फायदा उठा रही हैं। जांच में सामने आया कि 33 महिलाओं ने दूसरी शादी कर ली, बावजूद इसके पेंशन का लाभ उठाया। सत्यापन के दौरान पाया गया कि बिल्हौर में 6, बिधनू में 6, पतारा में 6, कल्याणपुर और घाटमपुर में 5‑5, शिवराजपुर में 4 और सरसौल में 1 महिला ने फर्जी तरीके से पेंशन का लाभ लिया।

एक-एक पाई वसूल करेगी सरकार

जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास सिंह ने बताया कि महिलाओं के नाम सूची से काट दिए गए हैं और पेंशन तत्काल बंद कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अब सरकार इन महिलाओं से एक-एक पाई वसूल करेगी। इस कार्रवाई के माध्यम से जिला प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि दोबारा शादी करने वाली महिलाओं को विधवा पेंशन का गलत लाभ लेने की अनुमति नहीं है। विभाग ने भविष्य में नियमित सत्यापन और निगरानी बढ़ाने का भी संकेत दिया है, ताकि ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर फर्जीवाड़ा, DM से प्रधान-सचिव की शिकायत

रिटायर अफसरों से 5.87 करोड़ के घोटाले में वसूली होगी

उधर, आवास विकास में घोटाला और फर्जीवाड़ा करने वाले 50 से ज्यादा अधिकारियों और इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई की बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। हालांकि ये सभी रिटायर हो चुके हैं, इसलिए इनमें से कुछ से सीधे रिकवरी होगी, तो कुछ की पेंशन से 50% तक कटौती की जाएगी। अकेले एक मामले में कुछ अधिकारियों और इंजीनियरों ने 5.87 करोड़ रुपए का घोटाला किया था। प्रॉपर्टी डीलर जगत नारायण शुक्ला को बिना पैसा जमा कराए ही 5.87 करोड़ रुपए की रकम वापस कर दी गई थी। अब बोर्ड ने इस मामले में भी सभी से रिकवरी का आदेश जारी किया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।