government employees close to the famous lawyer may get into trouble in kanpur a list is being prepared कानपुर में मुश्किल में पड़ सकते हैं ऐसे सरकारी कर्मचारी, तैयार हो रही लिस्ट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कानपुर में मुश्किल में पड़ सकते हैं ऐसे सरकारी कर्मचारी, तैयार हो रही लिस्ट

चर्चित वकील अखिलेश दुबे के करीबी हर विभाग में है। इन करीबियों के जरिए ही अखिलेश ने अपने रसूख और संपत्ति को बढ़ाया। उसके सबसे ज्यादा करीबी पुलिस और केडीए में है। इसलिए उनके खिलाफ सबसे ज्यादा शिकायतें अब तक आई है। अखिलेश के करीबी पुलिस कर्मी, चौकी इंचार्ज, थानेदार से लेकर सीओ तक है।

Sun, 17 Aug 2025 06:48 AMAjay Singh प्रमुख संवाददाता, कानपुर
share
कानपुर में मुश्किल में पड़ सकते हैं ऐसे सरकारी कर्मचारी, तैयार हो रही लिस्ट

कानपुर के चर्चित वकील अखिलेश दुबे के मददगार सरकारी कर्मियों की सूची तैयार हो रही है। पुलिस, केडीए, नगर निगम और जिला प्रशासन के अफसर और कर्मचारियों से अखिलेश दुबे का गठजोड़ था। अफसरों की शह पर जिधर आंख उठाई उधर की जमीन पर अखिलेश ने कब्जा कर लिया। जल्द ही अखिलेश दुबे का साथ देने वाले उसके करीबी बेनकाब होंगे। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इसकी रिपोर्ट खुफिया ने तैयार कर ली है। पूरी सूची शासन के सामने रखी जाएगी।

चर्चित वकील अखिलेश दुबे के करीबी हर विभाग में है। जिनके जरिए ही अखिलेश ने अपने रसूख और संपत्ति को बढ़ाया। उसके सबसे ज्यादा करीबी पुलिस और केडीए में है। इसलिए उनके खिलाफ सबसे ज्यादा शिकायतें अब तक आई है। अखिलेश के करीबी पुलिस कर्मी, चौकी इंचार्ज, थानेदार से लेकर सीओ तक है। जिनकी शह से ही अखिलेश ने अपनी जरायम की दुनिया में पैठ को मजबूत किया। इतना ही नहीं नगर निगम, प्रशासन और केडीए में भी उसके काफी मददगार मौजूद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कार में हार्टअटैक से तड़पती रही पत्नी, जाम में बेबस हुआ पति; अस्पताल पहुंची लाश

जिनके दम पर ही अखिलेश दुबे ने अपने स्कूल, गेस्ट आदि का साम्रज्य खड़ा किया है। खुलेआम पार्क की जमीन पर कब्जा करके वहां पर कामर्शियल गतिविधि शुरू कर दी। सालों से कामर्शियल गतिविधि हो रही है। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। संबंधित विभाग के अफसर पूरे मामले को दबाए रहे। इससे अखिलेश दुबे और उसके कुनबे को काफी बल मिला। अखिलेश दुबे के खिलाफ शिकंजा कसते ही उसके करीबी अफसर व कर्मचारी भी रडार पर आ गए है। उनके खिलाफ भी जल्द कार्रवाई हो सकती है। उनकी सूची बननी शुरू हो गई है। 20 से अधिक नाम आ भी चुके हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुड न्यूज: रेल पटरियों के बीच सोलर पैनल, देश में पहली बार ऐसे पैदा होगी बिजली

अखिलेश के रसूख से अफसर कर्मचारी बन गए करोड़पति

अखिलेश दुबे के करीबी अफसर व कर्मचारी भी उसकी रसूख से करोड़पति बन गए। हजारों रुपये की नौकरी करने वाले अफसर व कर्मचारी लाखों की कई कार व अपने परिवार के नाम पर करोड़ों की संपत्ति बना चुके हैं। वह भी सिर्फ कानपुर नहीं बल्कि लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और देहरादून तक में भी उनकी प्रापर्टी है। वह जांच में खुफिया एजेंसी के निशाने पर आ चुके है। उनकी पूरी कुंडली तैयारी की जा रही है। जल्द ही सभी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

क्या बोले पुलिस कमिश्नर

पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने कहा कि अखिलेश दुबे और सरकारी विभागों में उनके खिलाफ मददगारों के खिलाफ जांच हो रही है। कई नाम सामने आए है। खुफिया टीमें देख रही है। कई सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ पुख्ता सबूत मिल गए है। रिपोर्ट तैयार करके सूची के साथ शासन को भेजी जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।