आज का चांद तय करेगा बकरीद की तारीख
Gorakhpur News - गोरखपुर में इस्लामी माह जिलहिज्जा का चांद 17 मई की शाम देखा जाएगा। अगर चांद नजर आया तो ईद-उल-अजहा 27 मई को मनाई जाएगी, अन्यथा 28 मई को। यह पर्व कुर्बानी का महत्व बताता है और पैगंबर हजरत इब्राहीम और हजरत इस्माईल की कुर्बानी को याद करता है।

गोरखपुर, निज संवाददाता। इस्लामी माह जिलहिज्जा का चांद रविवार 17 मई की शाम देखा जाएगा। अगर चांद नजर आ गया तो ईद-उल-अजहा (बकरीद) 27 मई को मनाई जाएगी अन्यथा गुरुवार 28 मई को मनाई जाएगी। शहर काजी मुफ्ती मुहम्मद अजहर शम्सी ने बताया कि दीन-ए-इस्लाम में कुर्बानी को एक अहम मकाम हासिल है। ईद-उल-अजहा पर्व माहे जिलहिज्जा का चांद देखे जाने पर 27 या 28 मई को मनाया जाएगा। मुसलमानों द्वारा लगातार तीन दिन तक कुर्बानी की जाएगी। मुफ्ती-ए-शहर अख्तर हुसैन मन्नानी ने बताया कि अल्लाह का कुरआन-ए-पाक में इरशाद है कि ऐ महबूब अपने रब के लिए नमाज पढ़ो और कुर्बानी करो।
ईद-उल-अजहा पर्व एक अजीम वालिद व पैगंबर हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम व एक अजीम बेटे व पैगंबर हजरत इस्माईल अलैहिस्सलाम की कुर्बानी के लिए याद किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन