आज बकरीद का चांद देखने की अपील
रांची, प्रमुख संवाददाता। एदारा-ए-शरिया के महासचिव मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने बताया कि रविवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का चांद नजर आने की संभावना है। उन्होंने लोगों से ऊंचे स्थान से चांद देखने और इसकी सूचना देने की अपील की है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

रांची, प्रमुख संवाददाता। एदारा-ए-शरिया के महासचिव मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने बताया कि रविवार को जिल-कादह महीने की 29 तारीख है। इस दिन ईद-उल-अजहा (बकरीद) का चांद नजर आने की संभावना है। उन्होंने आम लोगों से रविवार को किसी ऊंचे स्थान से चांद देखने की अपील की है। मौलाना रिजवी ने कहा कि चांद दिखने पर इसकी सूचना तुरंत एदारा-ए-शरिया, स्थानीय धार्मिक जानकार या जिला व क्षेत्रीय रुएत-ए-हिलाल केंद्रों को दें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर शरई शहादत (गवाही) दर्ज की जा सके। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 9199780992, 6202583475, 9835553380, 9771338239, 9934137121, 9801370638, 9939235678, 7366854786, 7070207995 जारी किए गए हैं, जिन पर संपर्क किया जा सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन