Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsEid-ul-Azha Bakrid Celebrations Announced for May 28 in Gorakhpur
रविवार को नहीं दिखा चांद, बकरीद 28 को
Gorakhpur News - गोरखपुर में इस्लामी माह जिलहिज्जा का चांद नहीं दिखा। उलमा किराम ने बताया कि 28 मई को ईद-उल-अजहा मनाई जाएगी और 28, 29, 30 मई को कुर्बानी की जाएगी। उन्होंने अमन, शांति और भाईचारे की अपील की। कुर्बानी का हुक्म कुरआन में दिया गया है।
Sun, 17 May 2026 08:17 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर

गोरखपुर। रविवार को इस्लामी माह जिलहिज्जा का चांद जिले में नहीं दिखा। उलमा किराम ने ऐलान किया कि 28 मई को ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व अकीदत व रवायत के मुताबिक मनाया जाएगा। 28, 29 व 30 मई को लगातार तीन दिन तक कुर्बानी की जाएगी। उलमा किराम ने पर्व में अमन, शांति व भाईचारा बनाए रखने और साफ-सफाई का खास ख्याल रखने की अपील की है। मकतब इस्लामियात तुर्कमानपुर के शिक्षक कारी मुहम्मद अनस नक्शबंदी ने बताया कि कुर्बानी करने का हुक्म कुरआन-ए-पाक में दिया हुआ है। कुर्बानी करना वाजिब है।
ये भी पढ़ें:आज का चांद तय करेगा बकरीद की तारीख
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन