Bakrid Celebration in Gorakhpur Cleanliness and Waste Management Plan तीन दिन 44 पारम्परिक स्थलों पर होगी कुर्बानी, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
More

तीन दिन 44 पारम्परिक स्थलों पर होगी कुर्बानी

Gorakhpur News - गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। बकरीद (ईद-उल-अजहा) बकरीद का त्योहार 28 मई को मनाया जाएगा। नमाज

Wed, 20 May 2026 04:20 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share
तीन दिन 44 पारम्परिक स्थलों पर होगी कुर्बानी

गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। बकरीद (ईद-उल-अजहा) बकरीद का त्योहार 28 मई को मनाया जाएगा। नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू होगा, जो अगले दो दिनों तक चलेगा। महानगर में पारंपरिक रूप से 44 स्थानों पर कुर्बानी दी जाएगी। महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों और नालियों में किसी भी प्रकार का अपशिष्ट न डाला जाए, ऐसा करने से जलनिकासी और सफाई व्यवस्था प्रभावित हो। आश्वस्त किया कि नगर निगम प्रशासन की जिम्मेदारी है कि कुर्बानी के दौरान निकलने वाले अपशिष्ट का समयबद्ध और स्वच्छ निस्तारण सुनिश्चित होगा, ताकि शहर में स्वच्छता व्यवस्था बनी रहे।बुधवार

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सार्वजनिक स्थानों पर न हो कुर्बानी, अवशेष भी खुले में न फेंके: डीएम

को महापौर डॉ मंगलेश की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्पष्ट कहा गया कि विभिन्न कुर्बानी स्थलों से निकले अवशेषों को तयशुदा स्थानों पर ले जाकर वैज्ञानिक तरीके से निस्तारित किया जाए। इसके लिए नगर निगम ने कर्मचारियों, वाहन चालकों, सफाई निरीक्षकों और कार्यवाहक निरीक्षकों की विशेष ड्यूटी लगाई जाए। सभी सफाई सुपरवाइज़र और कार्यवाहक मेट को यह निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने वार्ड के सभी कुर्बानी स्थलों, मस्जिदों और अन्य निर्धारित स्थानों की निगरानी करें। सुनिश्चित करें कि कुर्बानी के बाद अवशेषों को तत्काल हटाया जाए। इसके साथ ही प्रत्येक स्थल पर रोजाना विसंक्रमण (डिसइंफेक्शन) का कार्य हो। महापौर ने इसके पूर्व महानगर में विशेष स्वच्छता अभियान चला सभी कुर्बानी स्थलों को विसंक्रमित करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त अजय जैन ने आश्वस्त किया कि बकरीद पर महानगर संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में विशेष साफ-सफाई होगी। प्रत्येक कुर्बानी स्थल पर डेडिकेटेड वाहन अपशिष्ट निस्तारण के लिए लगाए जाएंगे। अलग के क्यूआरटी भी गठित होगी। परिवहन तिरपाल से ढकी गाड़ियों में किया जाएगा। बैठक में पार्षद जिलाउल इस्लाम, अशोक यादव, साहब अंसारी, विजेंद्र अग्रहरि, जुबैर अहमद, नूर मोहम्मद, अभिषेक शर्मा, उजैर अहमद, दिलशाद राइन, शमद गुफरान, श्रवण पटेल, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, अतुल कुमार, सीमा पाण्डेय, मुख्य अभियंता अमित कुमार शर्मा, जोनल सेनेटरी अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव, समेत सभी सहायक नगर आयुक्त, जोनल अधिकारी, सफाई निरीक्षक उपस्थित रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मस्जिद में ही अदा करें ईद-उल-अजहा की नमाज

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।