बृजभूषण ने किया मजदूरों के आंदोलन का समर्थन, बोले-कम पैसे में गुजारा मुश्किल
Gonda News - पूर्व सांसद और कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने मजदूरों के मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखी। उन्होंने नोएडा में प्रदर्शन कर रहे मजदूरो
नवाबगंज (गोंडा), संवाददाता। जिले के पूर्व सांसद और कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने मजदूरों के मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखी। पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने नोएडा में प्रदर्शन कर रहे मजदूरों का समर्थन किया। बोले, मजदूरों की मजदूरी कम है। गांव छोड़कर जाने वाले मजदूरों का इतने पैसे में गुजारा नहीं हो पाता है। कमरा, भोजन और इलाज के लिए मजदूरी भी कम है। इनकी मजबूरी का फायदा उठाया जा रहा है। इनकी मजदूरी सम्मानजनक नहीं है। इतने में आदमी जी भी नहीं सकता है। इससे पहले बृज भूषण शरण सिंह ने नंदिनीनगर महाविद्यालय में 15 दिवसीय व्यक्तित्व विकास एवं शारीरिक प्रशिक्षण शिविर का समापन।
इस मौके पर थारू समाज के लड़के और लड़कियों ने सांस्कृतिक एवं योग से जुड़ी प्रस्तुतियां दी। नंदिनीनगर मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में बृजभूषण ने कहा कि आज देश की नदियां गंदी है। आज नदियों में नहाने लायक नहीं है। पहले लोग तैराकी किया करते थे। गांव के लोग भी तैराकी करते थे। हमने भी तालाबों में तैरना सीखा है। आज नदियां गंदी है। इस वजह से नहीं होती तैराकी, नदियों में तैरना संभव नहीं है। तैराकी हमें संतुलन बनाना सिखाती है।इस दौरान पूर्व सांसद ने अपनी बेटी शालिनी सिंह के नोएडा से चुनाव लड़ने की चर्चाओं को खारिज किया। उन्होंने कहा कि यह बात गलत है, ये आप लोग कर रहे है। बृजभूषण ने मीडिया पर ही शालिनी को लेकर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान का समर्थन करते हुए बृजभूषण ने कहा कि वह हमेशा जिम्मेदारी के साथ बोलते हैं। उन्होंने कहा है तो पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन