girlfriend invited her boyfriend to her house and hid him box but her aunt called police foiling their plans प्रेमिका ने प्रेमी को घर बुलाकर बक्शे में छिपाया, चाची ने पुलिस बुलाकर दोनों की करतूतों पर फेरा पानी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

प्रेमिका ने प्रेमी को घर बुलाकर बक्शे में छिपाया, चाची ने पुलिस बुलाकर दोनों की करतूतों पर फेरा पानी

यूपी के कानपुर में युवती ने प्रेमी को घर बुलाकर बक्शे में छिपा दिया। लेकिन चाची ने दोनों की करतूतों पर पूरी तरह से पानी फेर दिया। चाची ने पुलिस बुलाई और युवती के परिजनों को भी सूचना दे दी। 

Sat, 24 Jan 2026 04:02 PMDinesh Rathour कानपुर
share
प्रेमिका ने प्रेमी को घर बुलाकर बक्शे में छिपाया, चाची ने पुलिस बुलाकर दोनों की करतूतों पर फेरा पानी

यूपी के कानपुर में प्रेम-प्रसंग का अजब-गजब मामला देखने को मिला है। चकेरी क्षेत्र के एक गांव में फिल्मी वाकया हुआ। शुक्रवार को भाई और मां के घर से बाहर जाते ही प्रेमिका ने प्रेमी को बुला लिया। किसी की आहट होने पर युवती ने प्रेमी को बक्शे में छिपा दिया, लेकिन चाची ने दोनों की करतूतों पर पानी फेर दिया। प्रेमिका की चाची को भतीजी के घर पहुंचीं तो उन्हें किसी युवक की आवाज आई। चाची ने दरवाजा दरवाजा खटखटाया लेकिन युवती ने दरवाजा नहीं खोला। अंदर प्रेमी को बक्से में बंद कर ताला लगा दिया। चाची ने उसके भाई-मां को फोन कर बुला लिया। तब भी दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस बुलाई गई। करीब 45 मिनट बाद युवती ने दरवाजा खोला। अंदर घुसा युवक गायब था। तलाश के बीच बक्से में छटपटा रहे यवक की आवाज निकल गई। पुलिस ने ताला खुलवा कर उसे निकाला तो प्रेमी की सांस फूल रही थी। युवक से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक युवती का इलाके में रहने वाले युवक से पिछले कुछ सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। शुक्रवार सुबह युवती का बड़ा भाई ट्रैक्टर लेकर बाहर चला गया। उसकी मां फैक्ट्री में काम करने चली गई। इस बीच अकेले होने पर युवती ने फोन कर प्रेमी को घर बुला लिया। कुछ देर बाद ही पड़ोस में रहने वाली चाची उसके घर पहुंची और बाहर से युवक की आवाज सुनकर दरवाजा खटखटाने लगीं। युवती ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद चाची ने युवती के भाई और मां के साथ ही पुलिस को फोन कर बुलाया। कुछ देर बाद युवती का भाई घर पहुंच गया। पुलिस की मौजूदगी में भाई ने भी दरवाजा खटखटाते हुए देर तक आवाज लगाई तो युवती ने दरवाजा खोला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शराब पीकर आया पति तो पत्नी ने चारपाई से बांध दिया, सास बोली-बहू के पास है तमंचा

परिजनों ने अंदर किसी युवक के आने की बात पूछी तो युवती ने इनकार कर दिया। घर में खोजने पर भी वह नहीं मिला। तब तक प्रेमी को बक्से में कैद हुए एक घंटे से ज्यादा का वक्त बीत चुका था। अंदर वह छटपटाने लगा। उसकी सांस फूल रही थी। उसकी कराह बक्से के अंदर सुनाई दी तो चाची व भाई ने युवती से चाभी मांगी। वह चाभी न देने पर अड़ी थी। बमुश्किल उसने चाभी दी। खोलने पर अंदर बुरी तरह हांफता हुआ प्रेमी निकला। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।