शराब पीकर घर आया पति तो पत्नी ने चारपाई से बांध दिया, सास बोली-बहू के पास है अवैध तमंचा
अलीगढ़ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। टप्पल थाना क्षेत्र के हामिदपुर गांव में एक पत्नी ने पति की शराब की लत से परेशान हो गई। पति घर पर जब शराब पीकर आया तो पत्नी ने रस्सियों से चारपाई पर बांध दिया।

अलीगढ़ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। टप्पल थाना क्षेत्र के हामिदपुर गांव में एक पत्नी ने पति की शराब की लत से परेशान हो गई। पति घर पर जब शराब पीकर आया तो पत्नी ने रस्सियों से चारपाई पर बांध दिया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। इसके बाद पुलिस सत्यता की जांच में जुटी है। उधर, सास का आरोप है कि पत्नी के पास अवैध तमंचा भी है।
टप्पल क्षेत्र के गांव हामिदपुर निवासी प्रदीप की करीब चार साल पहले गांव रसूलपुर निवासी सोनी से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही घर में झगड़े शुरू हो गए। विवाद इतना बढ़ा कि कुछ दिन पहले सोनी ने प्रदीप को बांध दिया। बाद में सास और ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर उसे मुक्त कराया गया। पीड़ित की मां सुमन ने बहू पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि सोनी अक्सर बेटे को बांधती है। मारपीट करती है और जान से मारने की धमकी देती है। सास का दावा है कि बहू के पास अवैध तमंचा है, जो घर में छिपा रखा है। तलाशी में हथियार नहीं मिला, लेकिन शक है कि उसे कहीं और छिपा दिया गया।
सास ने कहा कि बहु द्वारा दो साल से ज्यादा परेशान किया जा रहा है। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हो रही। इसी क्रम में परिवार ने स्थानीय विधायक (खैर) से न्याय की मांग की। सीओ खैर वरुण कुमार सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि प्रदीप का पत्नी के साथ घरेलू बातों को लेकर झगड़ा होता रहता है। पत्नी ने यह बताया है कि पति आए-दिन शराब के नशे में धुत होकर आस-पड़ोस के लोगों के साथ लड़ाई करता रहता है, जिस कारण उसने अपने पति को चारपाई पर बांधा था। वीडियो की सत्यता के लिए पत्नी को थाने पर बुलाकर पूछताछ की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।




साइन इन