Girlfriend climbs tower in insistence on marrying boyfriend threatens to jump VIDEO: प्रेमी के लिए हाई वोल्टेज ड्रामा! शादी की जिद में टॉवर पर चढ़ी प्रेमिका, कूदने की धमकी दी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

VIDEO: प्रेमी के लिए हाई वोल्टेज ड्रामा! शादी की जिद में टॉवर पर चढ़ी प्रेमिका, कूदने की धमकी दी

नए साल के पहले दिन प्रयागराज में शादी की जिद ने हड़कंप मचा दिया। प्रेमी से विवाह की मांग को लेकर एक युवती हाई वोल्टेज बिजली के टॉवर पर चढ़ गई और जान देने की धमकी देने लगी।

Fri, 2 Jan 2026 12:31 PMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान संवाद, प्रयागराज
share
VIDEO: प्रेमी के लिए हाई वोल्टेज ड्रामा! शादी की जिद में टॉवर पर चढ़ी प्रेमिका, कूदने की धमकी दी

यूपी के प्रयागराज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां मऊआइमा इलाके के एक गांव में नए साल के पहले दिन शादी की जिद को लेकर युवती हाई वोल्टेज बिजली के टॉवर पर चढ़ गई। जान देने की धमकी देने लगी। वो अपने प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी थी। हालांकि तीन घंटे बाद आखिरकार शादी करने का आश्वासन देने पर नीचे उतरी।

ये मामला मऊआइमा थाना क्षेत्र का है। जहां बालाडीह गांव की युवती गांव के युवक राजकुमार से प्रेम करती थी। परिजन दोनों की शादी की इच्छा के खिलाफ थे। लड़की इंटर पास है जबकि लड़का ग्रेजुएट है। शादी की इच्छा पूरी न होने से परेशान युवती गुरुवार की सुबह बिजली के टॉवर पर चढ़ गई। टॉवर से नीचे कूदकर जान देने की धमकी देने लगी। देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भीड़ इक्कठा हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को बुलाया। उनके द्वारा घंटों समझाया बुझाया गया।‌ लड़की की बात मानने के आश्वासन के बाद वह टॉवर से वह नीचे उतरी। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों परिवार पुलिस की मौजूदगी में उनकी शादी कराने को राजी हो गए हैं। इस संबंध में मऊआइमा थाना प्रभारी पंकज अवस्थी का कहना है कि दोनों पक्ष आपसी सहमति से घर चले गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 वाले बिस्कुट से मशहूर जकाती की बढ़ी मुश्किलें, थाने पहुंचा को-स्टार का पति

प्रेमी के लिए टॉवर पर चढ़ी प्रेमिका

इससे पहले 26 दिसंबर को मेरठ में प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी एक युवती को बिजली टॉवर पर चढ़ गई थी। शादी न होने पर युवती ने छलांग लगाने की धमकी दी। कुछ देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवती को समझाते हुए प्रेमी को बुलाया गया। प्रेमी ने शादी का वादा किया, जिसके बाद युवती को नीचे उतारा गया। पुलिस ने काउंसिलिंग के बाद दोनों पक्ष को घर भेज दिया।

दौराला के एक गांव निवासी युवती सेंटर पर सिलाई कढ़ाई सीखती है। करीब आठ महीने पहलेइंस्टाग्राम पर युवती का परिचय लावड़ निवासी युवक से हुआ था। युवक बाइक मैकेनिक है। दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया और युवक ने शादी का वादा किया। युवती ने दो दिन पहले प्रेम-प्रसंग की बात अपनी बहन को बताते हुए शादी कराने को कहा। युवती के परिजन और रिश्तेदार शादी का प्रस्ताव लेकर दो दिसंबर को युवक के घर पहुंचे। युवक पक्ष ने कुछ दिन में जवाब देने की बात कही। नौ दिसंबर को समाज के एक व्यक्ति के घर बैठक हुई और यहां युवक के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया था। इस पर युवती गांव के बाहर टॉवर पर चढ़ गई थी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।