सिपाही की शादी रुकवाने पुलिस लेकर गेस्ट हाउस पहुंची गर्लफ्रेंड, नहीं मिला दूल्हा, जमकर हंगामा
यूपी के कानपुर में गर्लफ्रेंड को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले सिपाही की कहीं और शादी की भनक पर हंगामा मच गया। गर्लफ्रेंड को जैसे ही पता चला कि सिपाही एक गेस्ट हाउस में शादी कर रहा है, पुलिस को लेकर वहां पहुंच गई।

यूपी के कानपुर में गर्लफ्रेंड को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले सिपाही की कहीं और शादी की भनक पर हंगामा मच गया। गर्लफ्रेंड को जैसे ही पता चला कि सिपाही एक गेस्ट हाउस में शादी कर रहा है, पुलिस को लेकर वहां पहुंच गई। सिपाही के खिलाफ कोर्ट से जारी गैरजमानती वारंट भी साथ लेकर आई थी। लेकिन उसके आने से पहले ही वहां खेला हो गया। दूल्हा और उसके परिजन कोई नहीं मिला। शायद उन लोगों को गर्लफ्रेंड के आने की भनक लग गई थी। मामला कोयला नगर स्थित एक गेस्ट हाउस का है।
कानपुर देहात के एक गांव की रहने वाले एलएलबी की छात्रा ने बताया कि करीब आठ महीने पहले उसकी फेसबुक के माध्यम से रूरा के निवासी एक सिपाही से दोस्ती हुई थी। इसके बाद सिपाही छह महीने से शादी का झांसा देकर उसका शोषण करता रहा। जब छात्रा ने शादी करने का दबाव बनाया तो दूरी बना ली। सिपाही ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद छात्रा ने मई में थाना अकबरपुर में सिपाही के ख़िलाफ़ दुष्कर्म मुक़दमा दर्ज करवाया।
मुकदमे की जानकारी होने पर सिपाही दबाव बनाने लगा। छात्रा के परिजन और सिपाही के परिजनों के बीच समझौता हुआ कि चार दिन में वह शादी करेंगे। इसके दो दिन बाद आरोपित सिपाही फरार हो गया। वहीं गिरफ्तारी न होने पर कोर्ट ने आरोपित के खिलाफ गैर जामनती वारंट जारी कर दिया। इधर, मंगलवार को छात्रा को जानकारी हुई कि सिपाही चकेरी के कोयला नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी कर रहा है। इस पर छात्रा अकबरपुर थाने की पुलिस के साथ वारंट लेकर सिपाही की गिरफ्तारी के लिए गेस्ट हाउस पहुंच गई। वहां शादी समारोह की तैयारी तो दिखाई दी लेकिन सिपाही समेत उसके परिवार का कोई नहीं दिखा।
पूछताछ करने पर गेस्ट हाउस के कर्मचारी भी कुछ नहीं बता सके। दूल्हे के इस तरह फरार होने पर छात्रा ने हंगामा किया। सूचना पाकर कोयला नगर चौकी की पुलिस भी पहुंच गई। गेस्ट हाउस में वर और वधू पक्ष के लोगों के न मिलने पर छात्रा अकबरपुर थाने की पुलिस के साथ वापस चली गई। वहीं, गेस्ट हाउस में जानकारी करने पता चला कि यहां पर बुधवार को किसी की शादी की तैयारी चल रही थी। चौकी प्रभारी राष्ट्रदीप सिंह ने बताया कि पीड़िता आरोपित सिपाही की गिरफ्तारी के लिए गेस्ट हाउस आई थी। उसे जानकारी मिली थी कि आरोपित की यहां पर शादी हो रही है। लेकिन गेस्ट हाउस में कोई नहीं मिला। जिसके बाद वह वापस चली गई।




साइन इन